<
Categories: देश

रोहिंग्याओं के मुद्दे पर CJI सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी ‘क्या हम घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछा दे?’ पढ़ें सुप्रीम कोर्ट के कमेंट

SC Rohingya Case: सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत पर अवैध रूप से आए लोगों को अपने देश में रखने का कोई दायित्व नहीं है. सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि रोहिंग्याओं को किसी प्रकार का कानूनी दर्जा प्राप्त नहीं है, इसलिए उन्हें 'रेड कार्पेट' नहीं दिया जा सकता.

SC Rohingya Case: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रोहिंग्या समुदाय से जुड़ी एक सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और पिटीशनर दोनों से तीखे सवाल पूछे. कोर्ट ने साफ किया कि रोहिंग्या के अधिकारों पर उनकी कानूनी स्थिति तय किए बिना बात नहीं की जा सकती और यह भी पूछा कि क्या भारत सरकार ने कभी उन्हें शरणार्थी घोषित किया है. CJI ने तीखे सवाल किए, “क्या हमें घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछा देना चाहिए?”

घुसपैठ करके घुसना और फिर अधिकार मांगना? – CJI

इस पर, CJI ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, “पहले आप गैर-कानूनी तरीके से घुसते हैं. आप सुरंग खोदकर या बाड़ काटकर भारत में घुसते हैं. फिर आप कहते हैं, ‘अब जब मैं आ गया हूं, तो भारतीय कानून मुझ पर लागू होने चाहिए, और मुझे खाना, रहने की जगह और अपने बच्चों के लिए पढ़ाई मिलनी चाहिए.’ क्या हम कानून को इस तरह खींचना चाहते हैं?” उन्होंने यह भी कहा कि भारत में पहले से ही लाखों गरीब नागरिक हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है. 

क्या केंद्र के पास उन्हें रिफ्यूजी घोषित करने का कोई ऑर्डर है? – CJI

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई की शुरुआत में, चीफ जस्टिस ने केंद्र सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन न होने का हवाला देते हुए पूछा, “भारत सरकार के पास ऐसा कौन सा ऑर्डर है जो उन्हें ‘रिफ्यूजी’ घोषित करता है? ‘रिफ्यूजी’ एक कानूनी तौर पर तय शब्द है. अगर कोई गैर-कानूनी तरीके से आता है, तो क्या उसे यहीं रखना हमारी जिम्मेदारी है’ बेंच ने पूछा, ‘अगर किसी के पास लीगल स्टेटस नहीं है और वह घुसपैठिया है, तो क्या उसे यहीं रखना हमारी जिम्मेदारी है?’ बेंच ने आगे पूछा, “अगर उनके पास भारत में रहने का कानूनी अधिकार नहीं है और वे घुसपैठिए हैं, तो क्या हमें उत्तर भारत के बहुत सेंसिटिव बॉर्डर पर आने वाले किसी भी घुसपैठिए का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करना चाहिए?” पिटीशनर के वकील ने साफ किया कि वे रोहिंग्याओं के लिए रिफ्यूजी स्टेटस नहीं मांग रहे हैं, बल्कि बस इतना चाहते हैं कि कोई भी डिपोर्टेशन प्रोसेस कानून के हिसाब से हो.’

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST