<
Categories: देश

26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? कितने दिनों में बना था भारत का संविधान, क्यों है बेहद खास?

भारत का संविधान अपने आप में अनोखा है. यह न केवल भारत के लोगों के अधिकारों को बताता है, बल्कि उन्हें हर तरह के अधिकार भी देता है. भारतीय संविधान की खास बातों के बारे में यहां जानें.

Constitution Day on 26th November: हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. संविधान सभा की पहली मीटिंग 9 दिसंबर को हुई थी. संविधान के मामले में इन अलग-अलग तारीख का अपना महत्व है. सभी जानते हैं कि गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है. यह एक पब्लिक हॉलिडे होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 नवंबर को संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है? स्कूल और कॉलेज संविधान दिवस और गणतंत्र दिवस से जुड़े कई प्रोग्राम, स्पीच कॉम्पिटिशन और क्विज़ ऑर्गनाइज़ करते है. हमारे संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 8 दिन लगे थे. आइए संविधान से जुड़े कई जरूरी सवाल के जवाब जानें, और खासकर यह कि संविधान दिवस 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है?

भारतीय संविधान सभा के लिए निर्वाचन जुलाई 1946 में हुए थे. संविधान सभा की पहली मीटिंग 9 दिसंबर 1946 को हुई थी. हालांकि भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद संविधान सभा दो हिस्सों में बंट गई थी. डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के चेयरमैन थे. संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को अपना काम पूरा किया और 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान पूरी तरह से लागू हुआ. संविधान का ड्राफ़्ट बनाने में 2 साल 11 महीने और 8 दिन लगे थे.

26 नवंबर को संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है?

संविधान को औपचारिक रूप से 26 नवंबर 1949 को  अपनाया गया था. इसलिए इस दिन को संविधान दिवस घोषित किया जाता है. भारतीय संविधान बहुत खास है. क्योंकि यह दुनिया का सबसे लंबा लिखा हुआ है संविधान है. संविधान में कहा जाता है कि भारत एक सेक्युलर देश है सभी धर्मों को एक सम्माद दिया है. किसी भी देश का अपना धर्म नही है.

संविधान दिवस की थीम क्या है?

कल राष्ट्र मनाएगा संविधान दिवस इस वर्ष की थीम है “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” राष्ट्र कल संविधान दिवस मनाएगा. इस वर्ष के समारोह का विषय “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” है.

भारतीय संविधान खास क्यों है?

भारतीय संविधान का ड्राफ्ट बनाने के लिए संविधान बनाने वालों ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जापान समेत दुनिया के कई बड़े देशों के संविधानों की अच्छी तरह स्टडी की और फिर उनमें से सबसे अच्छे को चुना.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 10:19:22 IST

CSK की लगातार 7वीं शिकस्त… मैच के बाद छलका ऋतुराज गायकवाड़ का दर्द, इस खिलाड़ी को बताया दोषी

Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…

Last Updated: April 6, 2026 10:17:43 IST

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर कब होगा जारी? DigiLocker के जरिए कर पाएंगे चेक

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…

Last Updated: April 6, 2026 10:16:10 IST

LPG-PNG Gas Price Today 6 April: एलपीजी-पीएनजी के दाम पर ग्लोबल असर! मिडिल ईस्ट संकट से राहत या महंगाई का झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 6, 2026 10:09:03 IST

Himachal Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने की कीमतों में उलटफेर! हिमाचल में मुनाफा या जेब पर वार?

Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…

Last Updated: April 6, 2026 10:08:23 IST