होम / देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : June 20, 2023, 10:32 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Draupadi Murmu Birthday,नई दिल्ली: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में बिरंची नारायण टुडू के घर राष्ट्रपति मुर्मू का जन्म हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की वह एक प्रकाशस्तंभ हैं। राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की थी। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

अमित शाह ने भी जन्मदिन पर किया ट्वीट

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह ने लिखा, “राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा व समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति आपका समर्पण प्रेरणीय है। प्रशासनिक व जनसेवा के क्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ देश को मिल रहा है। आपके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।” इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

सीएम योगी ने की आरोग्यपूर्ण जीवन की प्रार्थना

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर लिखा, “नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर, मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके आरोग्यपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।” सीएम सरमा ने ट्वीट कर कहा, “मैं माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के जन्मदिन पर उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। विनम्र मूल से उनका उत्थान और वंचितों के कल्याण के लिए काम करने की उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सबसे प्रेरक है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।”

Also Read: दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी और हीटवेव से मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल  

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Cleaning Body Parts: शरीर के इन हिस्सों को करना चाहिए प्रतिदिन साफ, किया नजरंदाज तो जाना होगा अस्पताल-Indianews
Ebrahim Raisi Death: ईरानी लोगों के लिए समर्थन…, इब्राहिम रायसी की मौत पर अमेरिका ने व्यक्त की संवेदना- Indianews
Lok Sabha Election: पांचवें चरण में लद्दाख में 67% से अधिक मतदान, सोनम वांगचुक ने कही यह बड़ी बात- Indianews
Watermelon Adulteration: आप भी है तरबूज खाने के शौकीन? पहले कर लें ये जांच नहीं तो पहुंच जाएंगे अस्पताल-Indianews
Deepfake: महिलाओं की बनाता था डीपफेक तस्वीरें, फिर उन्हें देता था धमकी, आरोपी गिरफ्तार- Indianews
Ebrahim Raisi Death: ईरान के राष्ट्रपति रायसी के मौत पर इजरायल का बयान, जानें क्या कहा-Indianews
Swati Maliwal Case: पहले लेडी सिंघम अब बीजेपी एजेंट…, स्वाति मालीवाल ने AAP पर किया पलटवार- Indianews
ADVERTISEMENT