<
Categories: देश

Crime News: महाराष्ट्र में 21 साल की युवती का किडनैप, आंखों में मिर्ची डालकर उठा ले गए आरोपी, सर्च ऑपरेशन जारी

Crime News: बारामती के इंदापुर में एक 21 साल की लड़की का किडनैप कर लिया गया. इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में जनकर प्रदर्शन किया.

Crime News: बारामती के इंदापुर में एक 21 साल की लड़की का किडनैप कर लिया गया. इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में जनकर प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार, लड़की मां और भाई के साथ जा रही थी, तभी उसको अगवा किया गया. आरोपियों ने युवती के परिजनों की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उसे किडनैप किया. इस घटना के बाद से परिजनों में काफी गुस्सा दिखाई दिया. साथ ही हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध किया.

थाने के बाहर प्रदर्शन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कार में भागने से पहले उसके परिवार पर मिर्ची फेंकी. इस घटना के बाद से ही भिगवान पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. स्थानीय लोगों ने पुणे-सोलापुर हाईवे जाम कर दिया था. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर तुरंत सर्च ऑपरेशन स्टार्ट कर दिया. इंदापुर तालुका के भिगवान में एक लड़की को उस समय किडनैप कर लिया गया जब वह कार में जा रही थी. इसके बाद इंदापुर तालुका के भिगवान के गांव वाले गुस्से में आ गए और पुलिस स्टेशन के सामने धरना दिया. भिगवन पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ. 

पुलिस ने मामला शांत कराया

पुलिस ने परिजनों को जैसे-तैसे शांत कराया और ब्लॉक रोड को खुलवाया. इससे बढ़ रहे ट्रैफिक से राहत मिली. हालांकि, अब ट्रैफिक नॉर्मल हो गया है, लेकिन आज भिगवान बंद बुलाया गया है. साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हिंदू संगठन ने आक्रोश मोर्चा भी बनाया गया. बताया जा रहा है कि इस मोर्चे में MLA गोपीचंद पडलकर और MLA संग्राम जगताप शामिल होंगे.

फिलहाल, पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. जानकारी के अनुसार, जाहिर हारून शेख और अयान हारून शेख नाम के दो आरोपियो ने एक स्कूटी पर जा रही लड़की और उसकी मां और भाई के आंख में मिर्ची का पावडर डाला और लड़की को जबरन लेकर फरार हो गए. पूरे शहर में नाकाबन्दी कर दी गई है. टोल नाकों पर भी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. आरोपियो को पकड़ने की कोशिश जारी है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Indigo New CEO: इंडिगो को मिला नया सीईओ, जानें कौन हैं विलियम वॉल्श, कितनी नेटवर्थ के मालिक

इंडिगो को अपना नया सीईओ मिल गया है. नए सीईओ के तौर पर विलियम वॉल्श…

Last Updated: March 31, 2026 17:29:59 IST

Gas Discovery: इजिप्ट के बाद अब भारत के इस जगह में मिला गैस का भंडार, लेकिन सप्लाई में लगेगा कितना समय?

Andaman Nicobar Gas Exploration: इजिप्ट के बाद अब भारत के अंडमान बेसिन में गैस का…

Last Updated: March 31, 2026 17:24:17 IST

IPL 2026 Fun: रिंकू सिंह ने MI के ड्रेसिंग रूम से चुराया बैट! तिलक वर्मा ने टोका तो मारी कलटी; देखें वीडियो

IPL 2026 Funny Moment: केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…

Last Updated: March 31, 2026 17:17:59 IST

Supreme Court: सालों काम किया तो पक्की समझो अपनी नौकरी! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बरसों की मेहनत अब बेकार नहीं जाएगी! SC ने माना-…

Last Updated: March 31, 2026 17:19:20 IST

Zero Oil Chhole Recipe: बिना तेल के बनता है ये मसालेदार छोला, बिना सेहत से समझौता किये मिलेगा लाजवाब स्वाद

अगर आप भी डाइटिंग कर रहे हैं या ऑइली फूड खाने से परहेज करते हैं…

Last Updated: March 31, 2026 17:13:57 IST

मोहम्मद शमी जल्द लेंगे रिटायरमेंट? BCCI को दिया बड़ा मैसेज, बोले- ‘मुझे आलस…’

मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह विश्व…

Last Updated: March 31, 2026 17:09:01 IST