<
Categories: देश

सावधान! इन राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘Ditwa’ का दिखेगा रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश से होगा बुरा हाल

Cyclone Ditwa: चक्रवाती तूफान दित्वा ने श्रीलंका के तटीय इलाके और दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खड़ी से सटे इलाकों में दस्तक दे दिया है. इस तूफान के कारण आज से 2 दिन तक भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा.

Cyclone Ditwa Update: चक्रवाती तूफान दित्वा (Ditwa) ने श्रीलंका के तटीय इलाके और दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खड़ी से सटे इलाकों में दस्तक दे दिया है. इस तूफान के कारण आज से 2 दिन तक भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा, जिसमें पुडुचेरी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल है, इस दौरान मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में भयंकर और मूसालाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में आइए जानें कि आपके शहर का क्या हाल रहने वाला है.

आने वाले दिन इन राज्यों पर भारी

IMD के मुताबिक, कल दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंकाई तट पर बना गहरा दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. चक्रवाती तूफान दित्वा और तेज़ हो गया है. यह 30 नवंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा. इससे 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश होगी. 28 और 30 नवंबर के दौरान तटीय तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 29 नवंबर और 1 दिसंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

30 नवंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय रायलसीमा के कुछ इलाकों के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 28 और 29 नवंबर को केरल और माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 29 और 30 नवंबर को दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में और 30 नवंबर को तेलंगाना में भारी बारिश की उम्मीद है. तमिलनाडु में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. केरल और माहे में 28 और 29 नवंबर को, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में 30 नवंबर को, दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में 29 और 30 नवंबर को और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलेंगी.

उत्तर भारत में लुढ़का तापमान

ठंड की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान छह डिग्री से नीचे चला गया.  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहा. उत्तरी राजस्थान, उत्तरी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री के बीच रहा. इसके अलावा, मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगांव में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया.

 
 
 
 
 
 
 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST