Cyclone Montha: मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि 27 से 31 अक्टूबर तक देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जानें किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.
Cyclone Montha Update
चक्रवात मेंथा का असर दक्षिण भारत के कई राज्यों पर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय सेना और आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, जबकि कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है.
हालांकि चक्रवात का केंद्र दक्षिण भारत रहेगा, लेकिन इसका असर उत्तर भारत तक पहुंचने की संभावना है. दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव रहेगा. 27 और 28 अक्टूबर को शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी और हवा में नमी बढ़ने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर से लेकर अगले चार दिनों तक बारिश का पीला अलर्ट जारी किया गया है.
बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा चक्रवात का प्रभाव बिहार तक दिखाई देगा. मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जिलों विशेषकर भागलपुर, पटना, गया और मुजफ्फरपुर में तेज हवा और गरज के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है.
उधर, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है. 27 अक्टूबर से यहां हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. पहली बर्फबारी के साथ ही इन इलाकों में ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है.
Somwar ke Totke: यदि आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है, तो सोमवार…
Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…
Haryana News: हरियाणा रेरा ने चिंटल्स इंडिया को चिंटल्स पैराडिसो में एक घर खरीदने वाले…
Dilip Vengsarkar Birthday: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर आज अपना 70वां जन्मदिन मना…
Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…
Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…