<
Categories: देश

‘मौत ही एकमात्र मंजिल…’, ब्लास्ट से  ठीक पहले का डॉक्टर उमर का विडियो आया सामने

Delhi Bomb Blast: दिल्ली कार बम विस्फोट को लेकर जांच एजेंसियों को एक और अहम सबूत मिला है. विस्फोट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया है.

Delhi Bomb Blast: दिल्ली कार बम विस्फोट में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं. अब जांच एजेंसियों को एक और अहम सबूत मिला है. विस्फोट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो ने मामले को और पुख्ता कर दिया है. इस वीडियो में विस्फोट का मुख्य आरोपी उमर सीधे तौर पर आत्मघाती बम विस्फोट की वकालत करता दिख रहा है.

लंबे समय से कर रहा था धमाके की तैयारी

एबीपी सूत्रों के अनुसार उमर ने विस्फोट से पहले खुद यह वीडियो रिकॉर्ड किया था. जांच दल का मानना ​​है कि यह वीडियो उमर की सोच उसकी योजनाओं और कट्टरपंथी विचारधारा को दर्शाता है. इससे यह भी संकेत मिलता है कि वह लंबे समय से इस तरह के हमले की तैयारी कर रहा था.

उमर ने क्या कहा?

वीडियो में उमर यह कहता हुआ दिख रहा है कि “सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग यह नहीं समझते कि लिब्रोसिस बमबारी (या आत्मघाती बमबारी जैसी सोच) असल में क्या है. यह किसी भी तरह से लोकतांत्रिक नहीं है और सभ्य समाज में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसके खिलाफ कई विरोधाभास और कई तर्क हैं.”

यहां देखें वीडियो

मौत ही उसकी एकमात्र मंज़िल है-उमर

उमर आगे कहता है कि “आत्मघाती हमलों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब कोई व्यक्ति यह मान लेता है कि उसकी मौत एक निश्चित समय और स्थान पर होगी, तो वह एक खतरनाक मानसिकता में प्रवेश कर जाता है. वह खुद को ऐसी स्थिति में डाल लेता है जहां उसे लगता है कि मौत ही उसकी एकमात्र मंज़िल है.”

उन्होंने आगे कहा कि “लेकिन वास्तविकता यह है कि ऐसी सोच या ऐसी स्थिति किसी भी लोकतांत्रिक और मानवीय व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती, क्योंकि यह जीवन, समाज और कानून के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है.”

मां ने किया हैरान करने वाला

वहीं जांच ​​के दौरान उमर की मां ने हैरान करने वाला खुलासा किया. उन्होने बताया कि उन्हें लंबे समय से शक था कि उनका बेटा कट्टरपंथी हो गया है. वह कई दिनों से परिवार से संपर्क में नहीं था. विस्फोट से कुछ समय पहले उसने अपने परिवार को साफ़ तौर पर कह दिया था कि वे उसे फ़ोन न करें. इसके बावजूद परिवार ने उमर के बदलते व्यवहार के बारे में पुलिस को कभी सूचित नहीं किया.

कहां का रहने वाला था उमर?

जांच ​​से पता चला कि दिल्ली विस्फोट में मारा गया उमर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला था. वह पेशे से डॉक्टर था, लेकिन जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल में गुप्त रूप से सक्रिय था. विस्फोट से पहले पुलिस ने उसके गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से लगभग 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि गिरोह किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहा था.

Delhi Blast मामले में अब Al Falah University पर होगा तगड़ा एक्शन, चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST