<
Categories: देश

Delhi CJP Protest: मेट्रो के बाद अब रेलवे स्टेशन भी हुए बंद, दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें; 10 अक्टूबर को इन ट्रेनों पर लगा ब्रेक

Delhi Trains Cancellation: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की हैं. लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और बनारस से दिल्ली आने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

Delhi Trains Cancellation: नई दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदर्शन के दौरान संभावित यातायात और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए राजधानी दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ही उनके प्रारंभिक स्टेशन से रद्द कर दिया गया है. इससे लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और बनारस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

10 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द

रेलवे की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द किया जाएगा. यह निर्णय दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित यातायात दबाव को देखते हुए लिया गया है.

RAILWAY

यात्रियों को रेलवे की सलाह

ट्रेनों के रद्द होने की सूचना को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नवीनतम स्टेटस अवश्य जांच लें. यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन का सहारा लिया जा सकता है. रेलवे ने संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

CJP का 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मार्च

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठन प्रदर्शन करने जा रहे हैं. उनकी मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें. CJP ने कहा है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद वह अपना आंदोलन जारी रखेगी. पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठाए हैं. साथ ही, पार्टी ने दावा किया है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  Delhi Metro Golden Line: एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, साकेत से एरो सिटी तक आसान होगा सफर

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

ऑटो ड्राइवर की तलाश में निकली विदेशी महिला, 1 साल पहले हुई थी मुलाकात, Viral Video में बताया उसे ढूंढ़ने का कारण

Delhi Auto Driver Viral Story: एक विदेशी यात्री दिल्ली के उस ऑटो रिक्शा चालक की…

Last Updated: October 9, 2026 14:30:29 IST

Jewar Airport का बदलेगा नाम, अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से होगी पहचान, योगी कैबिनेट की मंजूरी

Jewar Airport:कैबिनेट की मंज़ूरी के बाद, जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Last Updated: October 9, 2026 14:01:45 IST

Shardiya Navratri 2026: नवरात्र शुरू होने से पहले घर में जरूर कर लें ये 5 काम, मां दुर्गा के स्वागत की ऐसे करें तैयारी

Shardiya Navratri 2026 | Navratri Cleaning Tips: नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी.…

Last Updated: October 9, 2026 14:25:04 IST

Delhi Protest: नहीं बुक कर पाएंगे OYO, 23000 पुलिस फोर्स तैनात; दिल्ली प्रर्दशन से पहले सरकार के 10 कदम

Delhi Protest: गृह मंत्रालय ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 221 कंपनियां  जिनमें लगभग 23,000…

Last Updated: October 9, 2026 13:10:08 IST

Married Women Search on Google: शादीशुदा महिलाएं Google पर क्या सर्च करती हैं? ये हैं 7 अहम विषय

आज के डिजिटल दौर में महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब…

Last Updated: October 9, 2026 13:11:33 IST