Delhi Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया. यह गलियारा दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देगा. इसे कई ऐसी विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिनका उद्देश्य मानव-पशु संघर्ष को काफी हद तक कम करना है. इस परियोजना में 12 किलोमीटर लंबा एक वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.
डाट काली मंदिर के किए दर्शन
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के पास स्थित जय मां डाट काली मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा अर्चना की. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ थी उनके साथ मौजूद रहे. यहां परियोजना संबंधी निरीक्षण करने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद छात्राओं द्वारा दी जा रही प्रस्तुति को कुछ देर के लिए सराहा. इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए. प्रधानमंत्री जल्द ही दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय लगभग 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा.
वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर का किया मुआयना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सहारनपुर उत्तर प्रदेश में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन से पहले मुआयना किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उपस्थित थे.
#WATCH | Dehradun, Uttarakhad: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Delhi–Dehradun Economic Corridor.
The corridor will reduce travel time between Delhi and Dehradun from over 6 hours to around 2.5 hours. It has been designed with several features aimed at significantly… pic.twitter.com/Sf3R242bBt
— ANI (@ANI) April 14, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक रोड शो कर रहे हैं. वे देहरादून जा रहे हैं, जहां वे आज कुछ ही देर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे यह कॉरिडोर दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देगा.
इसे कई ऐसी विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिनका उद्देश्य इंसान और जानवरों के बीच होने वाले टकराव को काफी हद तक कम करना है. इस प्रोजेक्ट में 12 किलोमीटर लंबा एक वाइल्डलाइफ़ एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है.
दोपहर 2 बजे आम लोगों के लिए खोला जाएगा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि, इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी. यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को तेज बनाएगा. बल्कि दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक जाम से राहत, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास का एक नया अवसर भी प्रदान करेगा.
देहरादून में पीएम मोदी ने किया रोड शो
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. जिसके लिए मार्ग को कुल 13 जोन में विभाजित किया गया. सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए. इसके अलावा, विभिन्न जोन में सेक्टर और नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई.