Delhi 57 Metro Stations Closed for Protest:दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के जॉइंट कमिश्नर रजनीश गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर को चिट्ठी लिखकर यह सुरक्षा उपाय करने की रिक्वेस्ट की है.
कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद?
Delhi Protest: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली-NCR के 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के जॉइंट कमिश्नर रजनीश गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर को चिट्ठी लिखकर यह सुरक्षा उपाय करने की रिक्वेस्ट की है. उन्होंने शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार को हालात सामान्य होने तक इन मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की रिक्वेस्ट की है.
शनिवार को जंतर-मंतर और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में विरोध प्रदर्शन होगा. CJP ने इसकी अपील की है. इसके अलावा, कांग्रेस की लीडरशिप वाली INDIAN भी लगातार विरोध कर रही है, और इसी को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है.
Delhi | “In view of proposed protests and the likelihood of unruly mob movement, Delhi Metro entry/exit gates across 57 stations may be closed from 9:00 PM on October 9 till the situation normalizes on October 10,” according to a letter written by the Delhi Police to the DMRC. https://t.co/YXXHD2TVmU
— ANI (@ANI) October 9, 2026
पिछली जुलाई में CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान नई दिल्ली जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ था. पुलिस के इंतजाम के बावजूद वहां हजारों प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे. उस समय कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा था. इस बार पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं. इसी वजह से इन स्टेशनों को शुक्रवार रात से ही बंद किया जा रहा है.
Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में एक महिला अपना काम खत्म करके निकली थी.…
MP Crime: जहां एक तरफ पूरे देश में करवा चौथ की धूम है. वहीं दूसरी…
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…