<
Categories: मनोरंजन

Niti Taylor On Casting Couch: ‘मेरे साथ सोना…’, डायरेक्टर की गंदी डिमांड सुन कांप गईं नीति टेलर, मां को किया फोन

Niti Taylor On Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने खुलासा किया कि साउथ के एक डायरेक्टर ने फिल्म का ऑफर देते हुए उनसे साथ सोने की मांग की थी. नीति ने तुरंत उसे ब्लॉक कर दिया.

Niti Taylor On Casting Couch: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर अपनी क्यूट और चुलबुली इमेज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने ‘कैसी ये यारियां’, ‘गुलाम’ और ‘इश्कबाज’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया है. अब एक्ट्रेस ने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा. नीति के मुताबिक, साउथ की एक फिल्म में काम करने के बाद वहां के एक डायरेक्टर ने उनसे ऐसी मांग की थी, जिसे सुनकर वह डर गई थीं.

साउथ के डायरेक्टर ने की थी भद्दी डिमांड

नीति टेलर ने हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में साउथ की दो फिल्मों में काम किया था. इनमें से पहली फिल्म के डायरेक्टर ने शूटिंग खत्म होने के बाद उन्हें फोन किया और दूसरी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. शुरुआत में नीति को लगा कि डायरेक्टर उन्हें एक और प्रोजेक्ट में मौका देना चाहता है. लेकिन बातचीत के दौरान उसने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह गईं.

‘इस बार आपको मेरे साथ सोना पड़ेगा’

नीति के मुताबिक, डायरेक्टर ने दूसरी फिल्म का ऑफर देते हुए कहा कि इस बार उन्हें उसके साथ सोना पड़ेगा. यह बात सुनकर एक्ट्रेस को समझ नहीं आया कि वह कैसे प्रतिक्रिया दें. उन्होंने बताया कि वह कुछ पल के लिए बिल्कुल हैरान रह गई थीं. नीति ने कहा कि उन्होंने तुरंत फोन काट दिया और डायरेक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी मां को फोन करके पूरी घटना बताई. एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय वह काफी डर गई थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अचानक हुई इस घटना से कैसे निपटें.

दूसरी लड़कियों के साथ भी देखा था डायरेक्टर

नीति ने बातचीत में यह भी बताया कि वह डायरेक्टर उम्र में काफी बड़ा था. उन्होंने उसे दूसरी लड़कियों के साथ भी देखा था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि एक दिन उन्हें भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा. एक्ट्रेस ने साफ किया कि इस घटना के बाद उन्होंने उस प्रोजेक्ट में काम नहीं किया. उन्होंने उस ऑफर को स्वीकार करने के बजाय खुद को उस स्थिति से दूर रखना बेहतर समझा.

ये भी पढ़ें:  Tanushree Dutta On Nana Patekar Death: मौते के बाद खुल रहे नाना पाटेकर की घिनौने राज़, तनुश्री दत्ता ने लगाए ऐसे-ऐसे इल्जाम; जानकर कांप उठेगी परिवार की रूह

इन शोज से मिली नीति टेलर को पहचान

नीति टेलर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. कैसी ये यारियां, गुलाम और इश्कबाज जैसे शोज में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया है. अपनी चुलबुली अदाओं और शानदार अभिनय से उन्होंने टीवी की दुनिया में खास पहचान बनाई है. अब कास्टिंग काउच को लेकर उनके इस खुलासे ने एक बार फिर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की अग्निपरीक्षा! सातवें दिन सुस्त पड़ी कमाई, अब वीकेंड से उम्मीद

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Patna Crime: रात में काम से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, बेली रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में एक महिला अपना काम खत्म करके निकली थी.…

Last Updated: October 29, 2026 23:14:05 IST

MP Crime: करवा चौथ पर रिश्तों का खात्मा! सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या, हैरान कर देगा मामला

MP Crime: जहां एक तरफ पूरे देश में करवा चौथ की धूम है. वहीं दूसरी…

Last Updated: October 29, 2026 22:48:41 IST

शिवपुरी में एक ही दिन उजड़ गए दो परिवार, दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से पसरा मातम, क्या है वजह?

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 29, 2026 22:19:32 IST

Caught on Camera: ‘भाई, टोंटी बंद कर दो…’ घर में घुसकर बंदर ने पिया पानी और फिर मानी महिला की बात

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 19:07:34 IST

Delhi Crime News: एक्स्ट्रा छोले मांगने पर विवाद, 35 वर्षीय संदीप की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…

Last Updated: October 29, 2026 18:48:48 IST

Caught on CCTV: 20 रुपये की कचौरी खा रहा था एजेंट, 20 लाख का थैला लेकर फुर्र हो गए चोर

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 18:40:44 IST