<
Categories: देश

Delhi Protest: महात्मा गांधी के पोते को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन, पोती ने की ये मांग, दिखाया मैसेज

Delhi Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. बहुत से नेताओं को डिटेन किया गया है. इसी बीच महात्मा गांधी के परपोते की बेटी ने दावा किया है कि उनके 66 वर्षीय पिता की गाड़ी रोककर उन्हें हिरासत में लिया गया.

Delhi Protest: देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच हिरासत की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है. विपक्षी नेताओं से लेकर प्रदर्शन में शामिल संगठनों के सदस्यों तक, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. इसी बीच महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी की बेटी कस्तूरी गांधी ने दावा किया कि मुंबई में उनके पिता का पीछा किया गया और उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया. उन्होंने पिता का एक मैसेज भी दिल्ली पुलिस को दिखाया, जिसमें लिखा था, ‘मेरी दवा ले आओ.’

हिरासत में तुषार गांधी

कस्तूरी गांधी के मुताबिक, शनिवार को मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में उनके 66 वर्षीय पिता तुषार गांधी को हिरासत में लिया गया. उन्हें DN नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. कस्तूरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ड्राइवर के साथ हुई बातचीत शेयर की, जिसने कथित तौर पर पूरी घटना देखी थी. ड्राइवर के अनुसार, वे कार से जा रहे थे, तभी अचानक पुलिस पहुंची. उसने आशंका जताई कि कोई ऑटो उनका पीछा कर रहा था. ड्राइवर का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने तुषार गांधी को कार से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गए.

हिरासत में CJP नेता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुंचने से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया. पार्टी के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके तथा सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया. सुबह के समय ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम वाले घर से हिरासत में लिया गया. गौरतलब है कि हाल ही में ध्रुव राठी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं.

हिरासत में ममता बनर्जी और केजरीवाल

प्रदर्शन के दौरान CPI(M) ने भी अपने कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. इनमें केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, पार्टी के वरिष्ठ नेता एमए बेबी, केके शैलजा और वृंदा करात समेत कई नाम शामिल थे. वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को साउथ एवेन्यू बस स्टैंड के पास सड़क पर धरना देते समय हिरासत में लिया गया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

नवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी कोमल ने दिया बेटी को जन्म

Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के…

Last Updated: October 10, 2026 17:39:23 IST

ना रोहित ना कोहली ये खिलाड़ी है टी20 में छक्कों का बादशाह कौन? नंबर सुन पकड़ लेंगे माथा

IND VS WI: रिकॉर्ड्स के मुताबिक, क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में 1,000 छक्कों का…

Last Updated: October 10, 2026 17:18:45 IST

Maharashtra News: पैरों में जंजीर बांधकर नदी में लगा दी छलांग, लव मैरिज के बाद कपल ने खुद को किया खत्म

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले में एक नए-नवेले जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों…

Last Updated: October 10, 2026 17:17:37 IST

बिना परमिशन के प्रोटेस्ट, क्या CJP पर चलेगा मुकदमा? जानें क्या कहता है कानून

CJP Protest: पुलिस के मुताबिक, ऑर्गनाइज़र से एप्लीकेशन 7 अक्टूबर को मिली थी, जबकि तय…

Last Updated: October 10, 2026 17:01:46 IST

Delhi Riots Case: ताहिर हुसैन को दंगा भड़काने का दोषी ठहराया, 12 सह-आरोपी बरी; अंकित शर्मा हत्याकांड में भी मिली थी उम्रकैद

Delhi Riots 2020: कुछ समय पहले दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की…

Last Updated: October 10, 2026 16:50:11 IST

Cjp Protest: ध्रुव राठी और दीपके को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी

CJP Protest: CJP के तीनों लीडर्स को हिरासत में लेने के बाद, दिल्ली पुलिस उन्हें…

Last Updated: October 10, 2026 16:42:07 IST