CJP Protest: CJP के तीनों लीडर्स को हिरासत में लेने के बाद, दिल्ली पुलिस उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले गई. अभिजीत दिपके को गुरुग्राम में, आशुतोष रांका को द्वारका में और सौरव दास को दिल्ली में हिरासत में लिया गया.
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस?
Cjp Protest: दिल्ली पुलिस ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके, पार्टी के को-कन्वीनर सौरव दास और CJP लीडर आशुतोष रांका को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया. हालांकि, बाद में तीनों को अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया. इस बीच, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में उनके घर से हिरासत में लिया गया.
CJP के तीनों लीडर्स को हिरासत में लेने के बाद, दिल्ली पुलिस उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले गई. अभिजीत दिपके को गुरुग्राम में, आशुतोष रांका को द्वारका में और सौरव दास को दिल्ली में हिरासत में लिया गया. यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच सेक्टर 39 ऑफिस से हिरासत में लिया गया. राठी को सुबह सेक्टर 56 के केंद्रीय विहार से हिरासत में लिया गया.
कॉकरोच जनता पार्टी ने X पर पोस्ट किया कि अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को किसी अनजान जगह पर ले जाया गया. बयान में कहा गया कि CJP लीडर्स को उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और दूसरों से उनका कॉन्टैक्ट पूरी तरह से काट दिया गया है. फिर आगे कहा गया, “सीधे इमरजेंसी की घोषणा क्यों नहीं कर दी जाती?”
कॉकरोच जनता पार्टी की एक और पोस्ट में कहा गया कि जब तक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका कस्टडी में रहेंगे, CJP के ऑर्गनाइज़ेशन इंचार्ज, अजिंक्य शिंदे, जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लीड करेंगे.
CJP की एक और पोस्ट में कहा गया कि CJP के पॉलिसी लीड, मेहर, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करके देश की सेवा करने के लिए भारत लौटे थे, उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. CJP के बयान में आगे कहा गया, “PM मोदी, भारत के युवा इस तरह के बर्ताव के लायक नहीं हैं; हम आपकी तानाशाही के लायक नहीं हैं.”
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…