<
Categories: देश

Delhi Traffic Advisory: आज बंद रहेंगे दिल्ली के ये रास्ते, एडवाइजरी जारी; देखें वैकल्पिक रास्तों की डिटेल

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार सेंट्रल दिल्ली और डिप्लोमैटिक एरिया में कई जरूरी सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.

Delhi Traffic Advisory 20 February: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले AI इम्पैक्ट समिट 2026 के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं.VVIP मूवमेंट की वजह से एक खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक और शाम 05:00 बजे से 09:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर स्पेशल ट्रैफिक अरेंजमेंट लागू रहेंगे.  इसके मुताबिक, सुरक्षा और ट्रैफिक को ठीक रखने के लिए भारत मंडपम, एयरपोर्ट और सेंट्रल दिल्ली के कई ज़रूरी इलाकों में ट्रैफिक पर रोक लगाई जाएगी.दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और दूसरे रास्ते अपनाएं. पुलिस के मुताबिक, सुबह और शाम करीब 6 घंटे के लिए ट्रैफिक पर रोक रहेगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडवाइजरी में क्या है?

दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और दूसरे रास्ते अपनाएं. पुलिस के मुताबिक सुबह और शाम, दोनों समय लगभग छह घंटे के लिए ट्रैफिक पर रोक रहेगी.ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, शुक्रवार को दो टाइम स्लॉट में ट्रैफिक पर रोक रहेगी.रोक सुबह दो घंटे और शाम को लगभग चार घंटे लागू रहेगी.

कब-कब लगेगी रोक

  • सुबह: 8:00 AM से 10:00 AM
  • शाम: 5:00 PM से 9:00 PM

इन छह घंटों के दौरान, VVIP मूवमेंट और समिट से जुड़े इवेंट की वजह से कई रास्तों पर गाड़ियों का ट्रैफिक कंट्रोल या डायवर्ट किया जा सकता है. पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा के लिए और समय दें और ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें.

    किन रास्तों पर होगा असर?

    • सरदार पटेल मार्ग
    • मदर टेरेसा क्रिसेंट
    • तीन मूर्ति मार्ग
    • अकबर रोड
    • जनपथ
    • विंडसर प्लेस
    • तीस जनवरी मार्ग
    • पृथ्वीराज रोड
    • राजेश पायलट मार्ग
    • सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग
    • मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर और डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच)
    • भैरों मार्ग
    • शांति पथ (R/A सत्य मार्ग और R/A कौटिल्य मार्ग के बीच)
    • अफ्रीका एवेन्यू
    • सत्य मार्ग (R/A यशवंत प्लेस और शांति पथ के बीच)
    • डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
    • गुरुग्राम रोड
    • परेड रोड

    वैकल्पिक रास्तों की डिटेल

    • सैन मार्टिन मार्ग
    • पंचशील मार्ग
    • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड
    • कमल अतातुर्क मार्ग
    • अरबिंदो मार्ग
    • लोधी रोड
    • बारापुल्ला रोड
    • रिंग रोड
    • तिलक मार्ग
    • फिरोज शाह रोड
    • रफी मार्ग
    • संसद मार्ग
    • के कामराज मार्ग
    • साउथ एवेन्यू रोड
    • वंदेमातरम मार्ग
    • एनएच-48, राव तुला राम मार्ग
    • पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड
    • यूईआर आईटी और एनएच-48 सर्विस रोड

    ट्रैफिक पुलिस की अपील और हेल्पलाइन

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आने-जाने वालों से अपील की है कि वे प्रभावित रास्तों से बचें लेन डिसिप्लिन बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े रहें. जरूरत पड़ने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 1095 या 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस इंटरनेशनल समिट में कई बड़े लोगों के आने की वजह से सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं और लोगों के सहयोग से ही ट्रैफिक को ठीक रखा जाएगा.

    Divyanshi Singh

    दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

    Recent Posts

    DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

    DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

    Last Updated: April 4, 2026 11:18:39 IST

    शादी को लेकर युवती ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट, कहा, ‘50% कॉर्पोरेट कर्मचारी अवैध…’, वीडियो वायरल

    एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की ने…

    Last Updated: April 4, 2026 11:14:03 IST

    Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

    Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

    Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

    आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

    Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

    Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

    DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

    DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

    Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

    Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

    Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST