<
Categories: देश

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें आनंद विहार-छपरा, मऊ-आनंद विहार और गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. ये ट्रेनें नवंबर 2026 में निर्धारित तारीखों पर चलेंगी. इनके संचालन से उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई के यात्रियों को त्योहार के दौरान सफर में राहत मिलने की उम्मीद है.

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के मुताबिक, त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए इन विशेष ट्रेनों को चलाया जा रहा है. इनमें आनंद विहार टर्मिनल-छपरा, मऊ-आनंद विहार टर्मिनल और गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस के बीच ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सफर से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन से जरूर लें.

आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन के 5 फेरे

रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 04058 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल ट्रेन 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक कुल पांच फेरे लगाएगी. यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04057 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल भी इसी अवधि में पांच फेरे लगाएगी. ट्रेन नंबर 04058 आनंद विहार टर्मिनल से रात 12:20 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह टुंडला, गोविंदपुरी और प्रयागराज जंक्शन होते हुए प्रयागराज रामबाग के रास्ते ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, सारनाथ, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, फेफना, बलिया, रेवती और सुरेमनपुर स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन शाम 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04057 छपरा से रात 10:10 बजे रवाना होगी. यह सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, फेफना, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, सारनाथ, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड और प्रयागराज जंक्शन होते हुए गोविंदपुरी और टुंडला से गुजरेगी. इसके बाद चिपियाना बुजुर्ग होते हुए अगले दिन शाम 5:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के दो-दो फेरे

दूसरी विशेष ट्रेन मऊ और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 05087 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 3 और 10 नवंबर 2026 को कुल दो फेरे लगाएगी. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 05088 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ स्पेशल 4 और 11 नवंबर को संचालित होगी. ट्रेन नंबर 05087 मऊ से रात 10:30 बजे रवाना होगी. रास्ते में मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर जंक्शन, जंघई जंक्शन और प्रयाग स्टेशन पर रुकेगी. इसके बाद प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 05088 आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7:15 बजे रवाना होगी. यह गाजियाबाद, टुंडला, गोविंदपुरी और प्रयागराज जंक्शन होते हुए जंघई, जौनपुर, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन अगले दिन दोपहर 2 बजे मऊ पहुंचेगी.

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के भी दो फेरे

तीसरी विशेष ट्रेन गोरखपुर और मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 05091 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 9 और 16 नवंबर 2026 को कुल दो फेरे लगाएगी. वापसी में ट्रेन नंबर 05092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 11 और 18 नवंबर को संचालित होगी. ट्रेन नंबर 05091 गोरखपुर से रात 9:55 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, ईदगाह आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों से होते हुए बुधवार दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 05092 बांद्रा टर्मिनस से बुधवार दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी. यह बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर और गोंडा होते हुए बस्ती पहुंचेगी. इसके बाद गुरुवार रात 11:55 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी.

यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट पर चेक करें ट्रेन की जानकारी

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुक करने और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें. इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है.

sharma ranjana

Recent Posts

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST