Dusu Election Result 2025 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (Delhi University Students Union) चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से मतगणना जारी है. मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच देखा जा रहा है.
dusu election result
Dusu Election Result 2025 Latest Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (Delhi University Students Union) के चुनाव परिणाम पर राजधानी ही नहीं बल्कि देशभर की नजरें टिकी हुई हैं. बताया जा रहा है कि मतों की गिनती शुरू हो चुकी है और कुछ घंटों के बाद ही परिणाम सामने आ जाएगा. गुरुवार को हुए DUSU चुनाव की गिनती शुक्रवार सुबह से जारी है. जानकारों की मानें तो इस बार भी सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के बीच ही है. कुछ सीटों पर वामदल जरूर टक्कर दे सकते हैं, लेकिन जीत की संभावना नहीं के बराबर है.
किसी तरह का कोई बवाल नहीं हो, इसलिए मतगणना स्थल पर पुलिस का सख्त पहरा है.
इस बार भी चुनाव में मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI प्रत्याशियों के बीच ही है.
अभी रुझान तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन हर राउंड की काउंटिंग के बाद ABVP और NSUI के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, 20 राउंड के बाद DUSU Result जारी होंगे.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (Delhi University Students Union) के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें आर्यन मान (ABVP), जोसलिन नंदिता चौधरी (NSUI), अंजलि (SFI, AISA) और उमांशी लांबा (निर्दलीय, हनुमान बेनीवाल का समर्थन) उम्मीदवार हैं. इसके अलावा अनुज कुमार, दिव्यांशु सिंह यादव, राहुल कुमार, योगेश मीणा और अभिषेक कुमार हैं.
अध्यक्ष – जोसलिन नंदिता चौधरी 480
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 931
सचिव – कबीर 466
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 733
अध्यक्ष – आर्यन मान 1073
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 954
सचिव – कुणाल चौधरी 1123
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 767
स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल के बेसमेंट में मतगणना होगी. मतगणना के लिए 8 टेबल हैं. ईवीएम अभी स्ट्रांग रूम से निकालकर रखी गई है.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 के लिए चुनाव 18 सितंबर को हुआ था. इस बार 39.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. इस दौरान 1,33,412 में से कुल 52,635 वोट डाले गए.
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…