आज संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में ई-सिगरेट को लेकर हंगामा हो गया है. हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में आरोप लगाया कि कुछ सांसद नियमों का उल्लंघन कर रहे है. उन्होंने कहा, 'पूरे देश में ई-सिगरेट बैन है, क्या आपने इसे सदन में इजाजत दी है? TMC के सांसद कई दिनों से बैठकर सिगरेट पी रहे है. क्या सदन में ई-सिगरेट पी जाएगी? इसकी तुरंत जांच करवाइए.'
Parliament of India
आज संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में ई-सिगरेट को लेकर हंगामा हो गया है. हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में आरोप लगाया कि कुछ सांसद नियमों का उल्लंघन कर रहे है. उन्होंने कहा, ‘पूरे देश में ई-सिगरेट बैन है, क्या आपने इसे सदन में इजाजत दी है? TMC के सांसद कई दिनों से बैठकर सिगरेट पी रहे है. क्या सदन में ई-सिगरेट पी जाएगी? इसकी तुरंत जांच करवाइए.’
इस पर जवाब देते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ‘हमें संसदीय परंपराओं और संसदीय नियमों का पालन करना चाहिए. अगर ऐसा कोई मामला मेरे ध्यान में आता है, तो हम कार्रवाई करेंगे.’
अनुराग ठाकुर ने कहा कि TMC के सांसद कई दिनों से सिगरेट पी रहे है. इसकी जांच करवाइए. अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से ज़ोर देकर कहा कि इसकी जांच करवाइए, ये लोग रोज़ ई-सिगरेट पीते है.
इस बयान के बाद सदन का माहौल गरमा गया और विपक्षी पार्टियों ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. चूंकि ई-सिगरेट पहले से ही पूरे देश में बैन है, इसलिए संसद में इन आरोपों से राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छिड़ गई है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अनुराग ठाकुर का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर एक ऐसे सदस्य हैं जो गंभीरता से बात करते हैं और सदन में सबूतों के साथ अपनी बात रखते है. गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कोई सांसद सदन में बैठकर ई-सिगरेट पीता है, तो इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है.
TMC सांसद डोला सेन ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘जिनका काम चीज़ों पर नजर रखना है, वे करेंगे. संसद में किसी भी अनुशासनहीनता के लिए प्रावधान है. अनुराग ठाकुर कोई गुरु नहीं हैं कि हम उनकी बात सुनें.’
Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…
Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…
SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…
Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…