Live TV
Search
Home > देश > ED Raid Ashok Mittal: AAP नेता पर फिर चला ED का डंडा! अशोक मित्तल के ठिकानों पर धड़ल्ले से जांच टीम की छापेमारी

ED Raid Ashok Mittal: AAP नेता पर फिर चला ED का डंडा! अशोक मित्तल के ठिकानों पर धड़ल्ले से जांच टीम की छापेमारी

ED Raid Ashok Mittal: एक बार फिर ED ने AAP नेता पर शिकंजा कसा है और उनके घर में छापा मारा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ANI की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल से जुड़े कई ठिकानों पर लगातार छापे मारे.

Written By: Heena Khan
Last Updated: April 15, 2026 12:56:23 IST

Mobile Ads 1x1

ED Raid Ashok Mittal: एक बार फिर ED ने AAP नेता पर शिकंजा कसा है और उनके घर में छापा मारा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ANI की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल से जुड़े कई ठिकानों पर लगातार छापे मारे. बताया गया है कि ये छापे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत, उनके शिक्षण संस्थानों से जुड़े विदेशी वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में मारे गए हैं. 

आखिर क्यों अशोक के ठिकाने पर पहुंची ED 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये छापे जालंधर और गुरुग्राम में लगभग दस जगहों पर मारे गए, और इन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत अंजाम दिया गया. जिन जगहों पर तलाशी ली गई, उनमें फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और उससे जुड़े दो बाकी संस्थान जिनमे Tetr College of Business और Masters Union College of Business शामिल हैं, बताया गया है कि ये दोनों संस्थान गुरुग्राम में स्थित हैं.इतना ही नहीं बल्कि ED के अधिकारियों ने ये भी जानकारी दी है कि एजेंसी अपनी चल रही FEMA जांच के तहत, इन शिक्षण संस्थानों से जुड़े कुछ विदेशी वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है.

Weather Update 15 April 2026: दिल्ली से चेन्नई तक, नोट करें न्यूनतम और अधिकतम तापमान

जाने कौन है अशोक कुमार मित्तल?

61 साल के अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. वो अप्रैल 2022 में पहली बार उच्च सदन के लिए चुने गए थे. इतना ही नहीं वो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति हैं, और हाल ही में उन्हें राज्यसभा में AAP का उप-नेता नियुक्त किया गया है. इस पद पर उन्होंने सांसद राघव चड्ढा की जगह ली है. अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान, अशोक मित्तल कई अहम  समितियों के सदस्य रहे हैं, जिनमें रक्षा समिति और वित्त समिति शामिल हैं. फरवरी 2026 में, उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नियुक्त किया गया था. वो एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा थे, जिसका नेतृत्व DMK सांसद कनिमोझी ने किया था, जिसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन का दौरा किया था.

MP 10th me kisne top kiya: कौन हैं Pratibha Singh Solanki? जिसने 10th में टॉप कर MP को दिलाई शान और रचा इतिहास,

MORE NEWS