<
Categories: देश

लाल चुनर ओढ़े, माता की भक्ति में झूमते दिखे पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला, इस Video ने फिर से कश्मीर से कन्याकुमारी तक मचा दी सनसनी!

farooq abdullah: लाल चुनर ओढ़े और भक्ति में डूबे नजर आए पूर्व CM डॉ. फारूक अब्दुल्ला! जम्मू में एक शादी के दौरान उनका यह वीडियो देख हर कोई दंग है। आखिर क्या है पूरा माजरा? जानिए...

फारूक अब्दुल्ला: राजनीति के गलियारों में अक्सर बहस और बयानों का दौर चलता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर की मिट्टी से एक बार फिर से ऐसी तस्वीर उभर कर सामने आई है जो सांप्रदायिक सौहार्द की जीती-जागती मिसाल पेश करती है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, जो इस्लाम मजहब से ताल्लुकात रखते हैं, अक्सर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनका एक और पहलू है जो समय-समय पर दुनिया को हैरान भी करता है और प्रेरित भी. वह है सनातन धर्म के प्रति उनका गहरा सम्मान। माता की चौकी में भक्ति भाव में सराबोर, डॉ. अब्दुल्ला ने बार-बार यह साबित किया है कि भक्ति किसी खास मजहब की मोहताज नहीं होती। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कंधे पर लाल चुनर ओढ़े और हाथों में माइक थामे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. इस अनोखे अंदाज ने एक बार फिर कश्मीर से कन्याकुमारी तक चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. आइये आपको बताते हैं आखिर मामला क्या है?

एक पारिवारिक समारोह में गए थे पूर्व मुख्यमंत्री

दरअसल, जम्मू में आयोजित एक पारिवारिक समारोह के दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला का एक  बार फिर माता की भक्ति में डूबा हुआ अंदाज देखने को मिला. अपने मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. अब्दुल्ला ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उस समय चौंका दिया जब उन्होंने मां शेरावाली का प्रसिद्ध भजन गाया. जानकारी के अनुसार डॉ. फारूक अब्दुल्ला अपने एक करीबी साथी के घर अकलपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. शादी के माहौल में जहां संगीत और हंसी मजाक का दौर चल रहा था, वहीं उन्होंने अचानक भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया.

यह पहली बार नहीं है जब डॉ. फारूक अब्दुल्ला का ऐसा भक्तिमय अवतार सामने आया है. इस दिग्गज नेता को पहले भी कई मौकों पर सनातन धर्म की परंपराओं का सम्मान करते और देवी-देवताओं के भजन में लीन देखा गया है. चाहे कटरा में माता वैष्णो देवी का दरबार हो या श्रीनगर का शंकराचार्य मंदिर, डॉ. अब्दुल्ला अक्सर श्रद्धा के साथ शीश नवाते नजर आते हैं. इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें वे ‘माता की चौकी’ और जागरणों में पूरी आस्था के साथ भजन गाते दिखें हैं. उनकी यही सादगी लोगों को भा जाती है. 

ये भी पढ़ें: Who is Pappu Yadav: पप्पू यादव कौन हैंकरियर, नेटवर्थ, फैमिली, लव स्टोरी और मर्डर केस सहित पूरी जानकारी!

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:11:57 IST

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के वीडियो ने मचाया बवाल, लेबनान को खत्म करने के लिए इस्तेमाल हो रही है अमेरिकी फंडिंग!

लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…

Last Updated: April 9, 2026 22:09:23 IST

Hyundai: Creta का समर एडिशन लॉन्च, हर वेरिएंट में मिलेंगे नए फीचर्स, ऑन-रोड कीमत क्या है?

Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:55 IST

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:29 IST

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST