farooq abdullah: लाल चुनर ओढ़े और भक्ति में डूबे नजर आए पूर्व CM डॉ. फारूक अब्दुल्ला! जम्मू में एक शादी के दौरान उनका यह वीडियो देख हर कोई दंग है। आखिर क्या है पूरा माजरा? जानिए...
माता का भजन गाते पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला का वीडियो वायरल
फारूक अब्दुल्ला: राजनीति के गलियारों में अक्सर बहस और बयानों का दौर चलता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर की मिट्टी से एक बार फिर से ऐसी तस्वीर उभर कर सामने आई है जो सांप्रदायिक सौहार्द की जीती-जागती मिसाल पेश करती है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, जो इस्लाम मजहब से ताल्लुकात रखते हैं, अक्सर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनका एक और पहलू है जो समय-समय पर दुनिया को हैरान भी करता है और प्रेरित भी. वह है सनातन धर्म के प्रति उनका गहरा सम्मान। माता की चौकी में भक्ति भाव में सराबोर, डॉ. अब्दुल्ला ने बार-बार यह साबित किया है कि भक्ति किसी खास मजहब की मोहताज नहीं होती। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कंधे पर लाल चुनर ओढ़े और हाथों में माइक थामे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. इस अनोखे अंदाज ने एक बार फिर कश्मीर से कन्याकुमारी तक चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. आइये आपको बताते हैं आखिर मामला क्या है?
दरअसल, जम्मू में आयोजित एक पारिवारिक समारोह के दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला का एक बार फिर माता की भक्ति में डूबा हुआ अंदाज देखने को मिला. अपने मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. अब्दुल्ला ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को उस समय चौंका दिया जब उन्होंने मां शेरावाली का प्रसिद्ध भजन गाया. जानकारी के अनुसार डॉ. फारूक अब्दुल्ला अपने एक करीबी साथी के घर अकलपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. शादी के माहौल में जहां संगीत और हंसी मजाक का दौर चल रहा था, वहीं उन्होंने अचानक भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया.
यह पहली बार नहीं है जब डॉ. फारूक अब्दुल्ला का ऐसा भक्तिमय अवतार सामने आया है. इस दिग्गज नेता को पहले भी कई मौकों पर सनातन धर्म की परंपराओं का सम्मान करते और देवी-देवताओं के भजन में लीन देखा गया है. चाहे कटरा में माता वैष्णो देवी का दरबार हो या श्रीनगर का शंकराचार्य मंदिर, डॉ. अब्दुल्ला अक्सर श्रद्धा के साथ शीश नवाते नजर आते हैं. इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें वे ‘माता की चौकी’ और जागरणों में पूरी आस्था के साथ भजन गाते दिखें हैं. उनकी यही सादगी लोगों को भा जाती है.
ये भी पढ़ें: Who is Pappu Yadav: पप्पू यादव कौन हैंकरियर, नेटवर्थ, फैमिली, लव स्टोरी और मर्डर केस सहित पूरी जानकारी!
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…