India News(इंडिया न्यूज),Howrah News: पश्चिम बंगाल के हावड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। हावड़ा के शिबपुर फोर्सा रोड के इलाके में स्थित पेट्रोल पंप के बगल के गोदाम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई है। गोदाम में लगी आग की जानकारी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई थी। अधिकारियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार अभी किसी के घायल या हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।
हालांकि, आग की स्थिति की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची है। गोदाम में लगी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
#UPDATE | Howrah: Fire dousing operations are underway after a fire broke out earlier today, in a warehouse located next to a petrol pump in the Shibpur Forsa Road area of Howrah. https://t.co/7gTCarFGBT pic.twitter.com/YVihpKUlFY
— ANI (@ANI) November 10, 2023
अग्निशमन विभाग के उप निदेशक श्याम चंद्र ने कहा, “हमने 4-5 जेट का उपयोग करके आग पर काबू पा लिया है। यहां मौके पर कुल 12 फायर टेंडर हैं, हम 30-35 मिनट के भीतर इस पर काबू पा लेंगे।” कोई हताहत नहीं हुआ। पानी के स्रोत में दिक्कत थी, लेकिन हम जल्द ही आग पर काबू पा लेंगे।”
यह भी पढ़ेंः-