<
Categories: देश

सेना के वीर जवानों को कब से मिलेगा मुफ्त ट्रेन सफर का लाभ? सामने आ गई तारीख; जानें e-Pass और टिकट बुकिंग का तरीका

Army Gallantry Award Winner Free Train Travel: देश की रक्षा में वीरता दिखाने वाले सैन्यकर्मियों के लिए मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा अब नई ऑनलाइन व्यवस्था के साथ और आसान होने जा रही है. जानिए यह सुविधा कब से मिलेगी, e-Pass के लिए क्या करना होगा और टिकट बुकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी क्या है.

देश की रक्षा में असाधारण साहस और वीरता दिखाने वाले सैन्यकर्मियों के लिए मिलने वाली खास सुविधाओं में अब एक अहम अपडेट सामने आया है. सेना मेडल (वीरता), नौ सेना मेडल (वीरता) और वायु सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित पात्र सैन्यकर्मियों और तय शर्तों के तहत उनके परिवार के सदस्यों को भारतीय रेलवे में जीवनभर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है. अब इस सुविधा का लाभ लेने की प्रक्रिया को और आसान बनाया जा रहा है.

आपको बता दें कि पात्र लाभार्थियों के लिए कागजी प्रक्रिया को खत्म कर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जा रही है. आखिर यह नई व्यवस्था क्या है, कब से शुरू होगी और पात्र लोगों को इसका लाभ कैसे मिलेगा? आइए जानते हैं…

1 नवंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

सरकारी स्वीकृति के क्रियान्वयन के लिए अब एक सुविधाजनक और कागजरहित डिजिटल प्रक्रिया शुरू की गई है. पात्र लाभार्थी भारतीय रेलवे छूट कार्ड पोर्टल (IRCCP) की आधिकारिक वेबसाइट irccp.indianrail.gov.in/IRCCP पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण के बाद Authentication के जरिए लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद पात्र लोगों के लिए ऑनलाइन e-Pass जारी किए जाएंगे. इन e-Pass के आधार पर IRCTC वेब पोर्टल के माध्यम से टिकट बुकिंग की जा सकेगी, जिसकी शुरुआत 1 नवंबर 2026 से होगी.

16 मार्च 2026 को जारी हुआ था आदेश

यह सितंबर 2026 में हुआ कोई नया फैसला नहीं है. इस सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण आदेश 16 मार्च 2026 को जारी किया गया था. सेना मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में वीरता पुरस्कार पाने वालों के लिए रेल यात्रा की सुविधा का उल्लेख किया गया था.

किन पुरस्कार विजेताओं को मिलेगा लाभ?

यह सुविधा इन तीन वीरता पुरस्कारों के विजेताओं के लिए है:

  • सेना मेडल (वीरता)
  • नौ सेना मेडल (वीरता)
  • वायु सेना मेडल (वीरता)

Note: यहां यह समझना जरूरी है कि सुविधा इन पुरस्कारों की वीरता श्रेणी से जुड़े विजेताओं के लिए है.

किन श्रेणियों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा?

पात्र पुरस्कार विजेताओं को भारतीय रेलवे में प्रथम श्रेणी, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी और वातानुकूलित चेयर कार में जीवनभर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. इसका मतलब है कि पात्र सैन्यकर्मी इन श्रेणियों में रेल यात्रा करते समय इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. यात्रा संबंधित रेलवे नियमों और निर्धारित पात्रता के अनुसार होगी.

जीवनसाथी को भी मिलेगा लाभ

इस सुविधा में पुरस्कार विजेता के जीवनसाथी को भी शामिल किया गया है. हालांकि, यदि पुरस्कार विजेता की मृत्यु हो चुकी है, तो उनकी विधवा या विधुर को यह सुविधा पुनर्विवाह नहीं करने तक मिलती रहेगी. यानी जीवनसाथी के लिए सुविधा जारी रहने को लेकर एक स्पष्ट शर्त रखी गई है.

अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता भी पात्र

इस फैसले का एक महत्वपूर्ण पहलू मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले अविवाहित सैन्यकर्मियों के माता-पिता से जुड़ा है. यदि किसी सैन्यकर्मी को अविवाहित रहते हुए मरणोपरांत वीरता पुरस्कार दिया गया है, तो तय नियमों के तहत उसके माता-पिता भी जीवनभर मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

6 बच्चों की मां को हुआ भिखारी से प्यार! नकदी-गहने लेकर हुई फरार; पुलिस जांच में खुली पोल

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप…

Last Updated: October 6, 2026 16:31:36 IST

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील की हत्या, पहले चाकू से किए ताबड़तोड़ वार फिर मारी गोली; Video Viral

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक पुरुष…

Last Updated: October 6, 2026 16:29:04 IST

Pakistan New Captain: पाकिस्तान T20 टीम में बड़ा बदलाव, साहिबजादा फरहान बने कप्तान; Babar Azam हुए बाहर

Pakistan T20 Squad 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के…

Last Updated: October 6, 2026 16:34:34 IST

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिलाएं, खाकी वर्दी का सपना लिए मैदान में दिखा जबरदस्त जज्बा

Ramgarh Home Guard Recruitment 2026: झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली की तैयारियों के बीच…

Last Updated: October 6, 2026 16:22:56 IST

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST