<
Categories: मनोरंजन

महाभारत के कर्ण बनेंगे सलमान, खबर सुन भाईजान के फैंस हुए एक्साइटेड; जानें क्या है ये नया प्रोजेक्ट?

Salman Khan Next Film: सलमान खान के महाभारत के कर्ण का किरदार निभाने की खबर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ उनका प्रोजेक्ट हो सकता है, हालांकि आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

Salman Khan Next Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ थी. इसके बाद वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं. अब खबर है कि सलमान जल्द ही महाभारत के मशहूर किरदार कर्ण की भूमिका निभा सकते हैं.

राकेश ओमप्रकाश मेहरा संग जुड़ा नाम

हाल ही में फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान खान और फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में सलमान कर्ण का किरदार निभा सकते हैं. हालांकि, अभी तक सलमान खान या राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ओर से इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. इसलिए फिल्म और सलमान के किरदार से जुड़ी जानकारी को फिलहाल रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जा रहा है.

कर्ण का किरदार होगा खास

महाभारत में कर्ण का किरदार बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. उनकी जिंदगी संघर्ष, साहस, दोस्ती और वफादारी से जुड़ी रही है. कर्ण का दुर्योधन के साथ मजबूत रिश्ता और पांडवों के साथ उनका जटिल संबंध कहानी को और दिलचस्प बनाता है. ऐसे में अगर सलमान इस किरदार को निभाते हैं, तो उनके लिए यह एक अलग तरह की भूमिका होगी. रिपोर्ट सामने आने के बाद सलमान के फैंस भी इस संभावित प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  Saif-Jeh Moment: बाप-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल! बप्पा बनाते दिखे सैफ-जेह, करीना की पोस्ट ने जीता लोगों का दिल

सलमान के दूसरे प्रोजेक्ट्स भी चर्चा में

सलमान खान फिलहाल वामसी पेडिपल्ली की अगली एक्शन फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा के नजर आने की खबरें हैं. इसके अलावा राज एंड डीके के प्रोजेक्ट से भी उनका नाम जोड़ा जा रहा है. वहीं, सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी चर्चा में है. यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किए गए और इसका नाम बदल दिया गया. फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पटक के मारुंगा…अरिश्फा खान और स्काउट की लड़ाई ने बढ़ाया पारा, कैप्टेंसी टास्क में छिड़ी जबरदस्त बहस

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST

Bulandshahr News: रील के लिए कुछ भी! चलती बोलेरो पर लड़कियों ने जान जोखिम में डाल बनाई रील, Video Viral होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…

Last Updated: October 7, 2026 18:28:28 IST

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 18:18:26 IST