<

चश्मे ने ले ली जान! दूल्हा करता रहा मना, लेकिन नहीं माना जीजा…फिर शादी का जश्न बना मातम

Jharkhand Wedding Tragedy: झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया. हैरानी की बात यह है कि इस पूरे विवाद की वजह सिर्फ एक चश्मा बना.

Jharkhand Wedding Tragedy: झारखंड में शादी का जश्न अचानक मातम में बदल गया. वजह थी सिर्फ एक चश्मा. नाच-गाने का माहौल था, तभी दूल्हे को चश्मा पहनाने को लेकर ऐसी दो लोगों में ऐसी भिड़ंत हो गई कि एक युवक की जान चली गई. इस घटना ने आस पास के इलाके और शादी में आए मेहमानों में दहशत का माहौल है. यह वारदात लोगों को हैरान कर रही है. जानें पूरा मामला. 

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव का है. जहां एक बारात आई हुई थी. जनवासे में नाच-गाना और हंसी-मजाक का माहौल था. इसी दौरान दूल्हे दीपक यादव को उसका मामा रविंद्र यादव जबरदस्ती चश्मा पहनाने की कोशिश करने लगा. हालांकि दूल्हा चश्मा नाम पहनने के लिए बार-बार मना करता रहा, लेकिन मामा नहीं मान रहा था. इसी दौरान भीड़ में मौजूद मुकेश यादव ने इस बात पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब दूल्हा खुद नहीं पहनना चाहता, तो उसे मजबूर क्यों किया जा रहा है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ देर बाद शांत भी हो गई.

यह खबर भी पढ़ें:  नशीला पिज्जा खिलाया, फिर कमरे में आया दानिश… बेहोशी की हालत में लूटी इज्जत, दोस्त की पार्टी में आई डेंटिस्ट के साथ हुआ कांड

फिर हुई ऐसी जंग कि पसरा मातम

थोड़ी देर मामला शांत रहा. फिर कुछ देर बाद रविंद्र यादव ने मुकेश को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया. उसने लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि जनवासा अफरा-तफरी में बदल गया. मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. इस घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. एक मामूली सी बात ने मुकेश युवक की जान ले ली और खुशियों का माहौल पलभर में गम में बदल गया. घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। रात में जब मुकेश का शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत करते हुए आरोपी रविंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST