Jharkhand Wedding Tragedy: झारखंड में शादी का जश्न अचानक मातम में बदल गया. वजह थी सिर्फ एक चश्मा. नाच-गाने का माहौल था, तभी दूल्हे को चश्मा पहनाने को लेकर ऐसी दो लोगों में ऐसी भिड़ंत हो गई कि एक युवक की जान चली गई. इस घटना ने आस पास के इलाके और शादी में आए मेहमानों में दहशत का माहौल है. यह वारदात लोगों को हैरान कर रही है. जानें पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव का है. जहां एक बारात आई हुई थी. जनवासे में नाच-गाना और हंसी-मजाक का माहौल था. इसी दौरान दूल्हे दीपक यादव को उसका मामा रविंद्र यादव जबरदस्ती चश्मा पहनाने की कोशिश करने लगा. हालांकि दूल्हा चश्मा नाम पहनने के लिए बार-बार मना करता रहा, लेकिन मामा नहीं मान रहा था. इसी दौरान भीड़ में मौजूद मुकेश यादव ने इस बात पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब दूल्हा खुद नहीं पहनना चाहता, तो उसे मजबूर क्यों किया जा रहा है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ देर बाद शांत भी हो गई.
यह खबर भी पढ़ें: नशीला पिज्जा खिलाया, फिर कमरे में आया दानिश… बेहोशी की हालत में लूटी इज्जत, दोस्त की पार्टी में आई डेंटिस्ट के साथ हुआ कांड
फिर हुई ऐसी जंग कि पसरा मातम
थोड़ी देर मामला शांत रहा. फिर कुछ देर बाद रविंद्र यादव ने मुकेश को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया. उसने लात-घूंसों से इतनी बेरहमी से पिटाई की कि जनवासा अफरा-तफरी में बदल गया. मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. इस घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. एक मामूली सी बात ने मुकेश युवक की जान ले ली और खुशियों का माहौल पलभर में गम में बदल गया. घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। रात में जब मुकेश का शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत करते हुए आरोपी रविंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है.