Live TV
Search
Home > देश > Goa-Delhi IndiGo: गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 229 यात्री थे सवार, क्या है कारण?

Goa-Delhi IndiGo: गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 229 यात्री थे सवार, क्या है कारण?

Goa Delhi IndiGo Flight Emergency Landing: गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. कहा जा रहा है कि इंजन में खराबी के कारण गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-01 13:14:10

Mobile Ads 1x1

Goa Delhi IndiGo Flight Emergency Landing: मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इसके बाद गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई. बताया जा रहा है कि फ्लाइट के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट पर उतारा गया. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह लगभग 9:16 बजे गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद, सुबह 9:25 बजे विमान में इमरजेंसी घोषित की गई.

इसके बाद विमान को वापस गोवा लाने का फैसला किया गया. फ्लाइट ने सुबह करीब 9:50 बजे सुरक्षित रूप से गोवा एयरपोर्ट पर लैंड किया. इस विमान में कुल 229 यात्री सवार थे, जिन्हें सकुशल बाहर निकाला गया.

तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद एहतियात के तौर पर उसकी लैंडिंग कराई गई. एयरलाइन के मुताबिक, विमान की फिलहाल मेंटेनेंस टीम जांच कर रही है. इंडिगो ने कहा कि जरूरी जांच और सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में लगाया जाएगा.

यात्रियों के लिए किए गए इंतजाम

एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है. इंडिगो के मुताबिक, यात्रियों को स्थिति की जानकारी देने के साथ-साथ उनके लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई. यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए गए हैं. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP Gangrape Case: ‘दिल्ली पुलिस ने हमें…’ बस में नाबालिग से गैंगरेप, अब अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद

MORE NEWS