<
Categories: देश

स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! ‘परीक्षा पे चर्चा’ में पीएम मोदी से बात करने का मौका, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है. इसके लिए आखिरी तारीख 11 जनवरी है. नाचे खबर में दिए गए स्टेप्स के जरिए इच्छुक इसके लिए खुद को रजिस्टर कर सकते है.

परीक्षा पे चर्चा (परीक्षाओं पर चर्चा) के 9वें एडिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर स्टूडेंट्स, माता-पिता और टीचर्स के साथ बातचीत करेंगे ताकि परीक्षा के समय बच्चों को होने वाले बढ़ते स्ट्रेस को कम किया जा सके. पिछले सालों की तरह प्रधानमंत्री देश भर से चुने गए 10 स्टूडेंट्स, टीचर्स और माता-पिता के साथ सीधे बातचीत करेंगे, जिसमें करियर की उम्मीदों और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर चर्चा होगी.

जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आती हैं, यह पहल हर बच्चे को प्रोत्साहित करती है और गाइडेंस का सोर्स बनती है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षाओं का सामना कर सकें.

अगर आप भी प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करना चाहते हैं, तो आप MyGov पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते है.

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू

शिक्षा मंत्रालय ने “परीक्षा पे चर्चा” के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स, उनके माता-पिता और टीचर्स रजिस्टर कर सकते है. एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 है. आप innovateindia1.mygov.in पर रजिस्टर कर सकते है.

कौन भाग ले सकता है?

कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स, माता-पिता और टीचर्स “परीक्षा पे चर्चा” में भाग ले सकते हैं.

परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य

इस सालाना पहल में प्रधानमंत्री मोदी स्टूडेंट्स से बातचीत करते हैं और परीक्षा के डर को दूर करने के टिप्स शेयर करते है. वह बच्चों को यह भी सलाह देते हैं कि परीक्षा ज़िंदगी का अंत नहीं हैं, बल्कि सीखने की एक अच्छी शुरुआत है.

माता-पिता और टीचर्स के साथ चर्चा

“परीक्षा पे चर्चा” के दौरान प्रधानमंत्री मोदी माता-पिता और टीचर्स के साथ चर्चा करते हैं कि बच्चों को तुलना से कैसे दूर रखा जाए और वे खुद भी स्ट्रेस-फ्री कैसे रह सकते है.

रजिस्टर कैसे करें

“परीक्षा पे चर्चा 2026” में भाग लेने के लिए सबसे पहले innovateindia1.mygov.in पर जाएं. होमपेज पर “अभी भाग लें” पर क्लिक करें. फिर अपनी कैटेगरी चुनें स्टूडेंट, टीचर, या माता-पिता. अपने मोबाइल नंबर या ईमेल का इस्तेमाल करके MyGov पोर्टल पर लॉग इन करें. MCQ (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन) पूरे करें और सभी जरूरी जानकारी देने के बाद फॉर्म सबमिट करें.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं? ये 5 टेस्ट जरूर कराएं, हेल्दी गर्भावस्था की पहली सीढ़ी

Pregnancy Checkup: गर्भधारण से पहले होने वाले 5 जरूरी टेस्ट इतना महत्वपूर्ण कैसे हैं? जानें…

Last Updated: April 10, 2026 10:44:00 IST

फिन एलन के साथ हुई बेईमानी! अंपायर के इस फैसले पर भड़के KKR फैंस, आकाश चोपड़ा ने भी सुनाई खरी-खोटी

Digvesh Rathi Controversial Catch: IPL 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता…

Last Updated: April 10, 2026 10:42:04 IST

फिर चर्चा में आई वायरल गर्ल की शादी, दस्तावेजों के अनुसार नाबालिग हैं मोनालिसा, क्या पति को होगी जेल?

Monalisa Marriage Controversy: वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा भोंसले और उनके पति फरमान खान की…

Last Updated: April 10, 2026 10:43:20 IST

कौन हैं Mukul Chaudhary? जिनके छक्के-चौंको से गूंज उठा स्टेडियम; 21 साल के खिलाड़ी को खरीदने में लगी करोड़ों की बोली

Mukul Chaudhary IPL 2026: 21 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले मुकुल चौधरी मूल…

Last Updated: April 10, 2026 10:33:38 IST

Assam HSLC Result 2026 Declared: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट resultassam.nic.in पर जारी, आसानी से ऐसे करें चेक

Assam HSLC Result 2026 Declared: असम बोर्ड 10वीं (HSLC) रिजल्ट आज जारी कर दिया गया…

Last Updated: April 10, 2026 10:47:53 IST

Monalisa Minor: नाबालिग निकली वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या अब जेल जाएंगे पति फरमान

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Minor: मोनालिसा का जन्म प्रमाणपत्र महेश्वर नगर पालिका द्वारा जारी किया…

Last Updated: April 10, 2026 10:43:12 IST