Mishrikh Railway Station News: उत्तर प्रदेश के मिश्रिख रेलवे स्टेशन पर उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमी के साथ जा रही एक युवती को उसके भाई ने पकड़ लिया. देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने बड़े विवाद का रूप ले लिया. युवती को अपने साथ घर ले जाने की कोशिश के बीच दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। स्टेशन परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा. इस दौरान भाई, प्रेमी और युवती के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.
जानकारी के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी के साथ मिश्रिख रेलवे स्टेशन पहुंची थी. दोनों कहीं जाने की तैयारी में थे. इसी बीच युवती के भाई को इसकी भनक लग गई. वह मौके पर पहुंच गया और दोनों को पकड़ लिया. अचानक भाई को सामने देखकर युवती और उसके प्रेमी के बीच भी तनाव की स्थिति बन गई.
युवती को घर ले जाने पर बढ़ा विवाद
अपने लवर के साथ भाग रही थीं प्रेमिका लड़की के भाइयों ने पकड़ा जीजा और साले के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा… 😂 वायरल वीडियो सीतापुर के मिश्रित रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है…! https://t.co/arOa6bh2CX
— Drx Santosh Yadav (@Santosh13298329) November 17, 2026
भाई युवती को अपने साथ घर ले जाना चाहता था लेकिन इस बात को लेकर प्रेमी ने विरोध जताया. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. युवती भी अपनी बात पर अड़ी रही. मामला तब और बिगड़ गया, जब दोनों पक्षों के परिवार के लोग भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए.
स्टेशन पर भिड़े दोनों परिवार
इसके बाद रेलवे स्टेशन पर दोनों परिवारों के बीच जमकर हंगामा हुआ. एक तरफ युवती का भाई उसे घर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तो दूसरी तरफ प्रेमी और उसके परिवार के लोग अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. स्टेशन पर मौजूद लोग अचानक हुए इस विवाद को देखकर हैरान रह गए. कुछ देर के लिए वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया. पूरे घटनाक्रम के दौरान युवती, उसके भाई और प्रेमी के बीच लगातार कहासुनी होती रही. हर कोई अपनी बात मनवाने की कोशिश कर रहा था.
ये भी पढ़ें: Crime: सगे भतीजे के साथ अवैध संबंध, भतीजियों ने अपनी ही बुआ किया मर्डर; हैरान कर देगी ये प्रेम कहानी