<

Harish Rana Dies News: इच्छामृत्यु पाए हरीश राणा का AIIMS में निधन, 13 साल से लड़ रहे थे खामोश लड़ाई

गाजियाबाद/नई दिल्‍ली: 13 साल के खामोश लड़ाई लड़ रहे हरीश राणा का एम्स में निधन हो गया. बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट से पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की इजाजत पाए हरीश राणा दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे. बता दें कि, शीर्ष अदालत से इजाजत मिलने के बाद हरीश राणा को एम्‍स में भर्ती कराया गया था, जहां पैसिव यूथेनेशिया की प्रकिया के तहत नियमानुसार उनके लाइफ सपोर्ट धीरे-धीरे हटाए गए थे.

गाजियाबाद/नई दिल्‍ली: 13 साल के खामोश लड़ाई लड़ रहे हरीश राणा का एम्स में निधन हो गया. बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट से पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की इजाजत पाए हरीश राणा दिल्ली के AIIMS में भर्ती थे. बता दें कि, शीर्ष अदालत से इजाजत मिलने के बाद हरीश राणा को एम्‍स में भर्ती कराया गया था, जहां पैसिव यूथेनेशिया की प्रकिया के तहत नियमानुसार उनके लाइफ सपोर्ट धीरे-धीरे हटाए गए थे. हालांकि, समय तक वे खुद के फेफड़ों से सांस लेते रहे थे. बता दें कि, 10 सदस्‍यीय डॉक्‍टरों का पैनल इस प्रोसेस में लगा था. हरीश को सम्‍मानजनक तरीके से मृत्‍यु मिले, इसकी पूरी कोशिश इस प्रकिया के तहत की गई थी. साथ ही उनके परिजनों की भी काउंसिलिंग की जा रही थी.

बेटे के निधन से पहले मां की प्रार्थना

माता-पिता की आंखों के आंसू सूख चुके हैं, लेकिन बेटे का दर्द लगातार बढ़ता जा रहा था. मां अस्पताल में किसी अब भी किसी चमत्कार के इंतजार में हनुमान चालीसा का पाठ कर रही थीं. बेटे के निधन से पहले मां ने भावुक होकर अपनी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मेरा बेटा सांस ले रहा है. उसकी धड़कन अभी भी चल रही है. मां ने यह भी कहा कि वह मुझे छोड़कर जा रहा है.

क्या होती है इच्छामृत्यु की प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की इजाजत मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई थी. बताते चलें कि, हरीश राणा 13 साल से कोमा में थे. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही थी. एक सप्ताह तक बिना भोजन और पानी के रहने के बाद उनका निधन हुआ. यह एक जटिल और संवेदनशील मामला था. इससे पहले हरीश राणा कई घंटों तक खुद के फेफड़ों से सांस लेते रहे थे.

क्यों हुई हरीश राणा की ऐसी हालत

हरीश राणा के परिजनों के मिली जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2010 में हरीश ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था. वर्ष 2013 में वह अंतिम वर्ष के छात्र थे. इसी दौरान अगस्त 2013 में रक्षाबंधन वाले दिन बहन से मोबाइल फोन पर बात करते हुए पीजी की चौथी मंजिल से गिर गए थे. गंभीर रूप से घायल हरीश को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया. बाद में दिसंबर 2013 में उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह क्वाड्रिप्लेजिया से ग्रसित है. इस स्थिति में उसके हाथ-पैर पूरी तरह निष्क्रिय हो गए और वह जीवन भर बिस्तर पर रहने को मजबूर हो गए. करीब 13 साल तक हरीश बेड पर रहे. 

कब की गई थी हरीश की इच्छामृत्यु की अपील

हरीश के असहनीय दर्द और शारीरिक अक्षमता के कारण माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में इच्छामृत्यु की अपील की, जिसे 8 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया. इसके बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. करीब आठ महीने के बाद 11 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति दे दी गई.

Lalit Kumar

Recent Posts

40 हीरों वाली अंगूठी में दिखा आमिर खान का प्यार! गौरी स्प्रैट ने पहनी एक्वामरीन रिंग, क्या है खासियत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो…

Last Updated: March 24, 2026 18:50:58 IST

कौन है सोनू पंजाबन? जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने मानव तस्करी केस में किया बरी, जानें पूरा मामला

Sonu Punjaban: दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी के एक मामले में गीता…

Last Updated: March 24, 2026 18:42:05 IST

MacBook Neo को टक्कर देते हैं ये 4 लैपटॉप, जबरदस्त फीचर्स के साथ कीमत में भी किफायती

हालांकि, देखा जाए तो टेक मार्केट में ऐसे कई लैपटॉप हैं, जो न सिर्फ इसकी…

Last Updated: March 24, 2026 18:36:03 IST

हमेशा के लिए खाली रहेंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें… RCB का बड़ा फैसला, प्रैक्टिस में 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी. ये खाली सीटें उन…

Last Updated: March 24, 2026 18:23:56 IST

Viral Video: नई गाड़ी लेकर बच्चों को घुमा रहा था व्यक्ति, बच्चा चोर समझ लोगों ने कर दी धुनाई

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक आदमी ने नई गाड़ी खरीदी. वो अपनी गली के…

Last Updated: March 24, 2026 18:12:43 IST

Optical Illusion: भीड़ में छिपी मछली ने घुमाया सबका दिमाग, क्या आप 15 सेकंड में ढूंढ पाएंगे?

Optical Illusion Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमेशा से लोगों के दिमाग को उलझाने और…

Last Updated: March 24, 2026 18:09:20 IST