<
Categories: देश

Haryana Crime : जमीन के लिए पिता बना बेटे का कातिल, गोलियों से पूरा शरीर किया छलनी; पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Haryana Crime News: हरियाणा के तलौडा में जमीन विवाद में पूर्व सरपंच पिता मदन लाल ने 26 साल के बेटे मुरारी लाल की लाइसेंसी रिवाल्वर से 8 गोलियां मारकर हत्या कर दी.

Haryana Crime News: हरियाणा के गांव तलौडा में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. जहां एक पिता ने ही अपने कलेजे के टुकड़े की जान ले ली. महज पौने तीन एकड़ जमीन के लालच में पूर्व सरपंच ने अपने 26 साल के बेटे मुरारी लाल को गोलियों से छलनी कर दिया. इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है. पत्नी का आरोप है कि हत्या पुलिस के सामने हुई, जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही है.

पौने तीन एकड़ जमीन बनी मौत की वजह

बताया जा रहा है कि पिता मदन लाल और बेटे मुरारी लाल के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. कोर्ट में पौने तीन एकड़ जमीन का केस चल रहा था. बुधवार को मदन लाल गांव में एक शादी में आया था. रात को पिता-पुत्र के बीच बहस हो गई. लोगों ने बीच-बचाव कर मुरारी को घर भेज दिया. लेकिन झगड़ा यहीं खत्म नहीं हुआ. आरोप है कि मदन ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से मुरारी पर 7 से 8 फायर कर दिए. गोलियां उसके पेट और गर्दन में लगीं.

पुलिस के सामने हत्या या दूर?

इस मामले में दो अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. मृतक की पत्नी शिवानी का आरोप है कि जब हत्या हुई तब डायल 112 की टीम मौके पर ही थी. इसमें एसपीओ जगबीर सिंह और एसआई वजीर मौजूद थे. फायरिंग होते ही पुलिसकर्मी मौके से भाग गए. वहीं एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि हत्या पुलिस के सामने नहीं हुई. पुलिस कुछ दूरी पर थी. जैसे ही मुरारी ने कमरे का दरवाजा खोला, पिता ने फायर कर दिया.

3 साल का बेटा बेसहारा

मुरारी की शादी चार साल पहले शिवानी से हुई थी. उनका एक तीन साल का बेटा भी है. शिवानी ने सास मनजीत कौर, ननद पूजा और वंदना, और गांव के ही गुरबख्श और कमलू पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है. शिवानी का कहना है कि मुरारी ने पहले भी कई बार पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसका ससुर लगातार जान से मारने की धमकी देता था.

ये भी पढ़ें:  महिला पत्रकारों पर कथित हमले से सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस तलब; जांच समिति बनाने के संकेत

कोर्ट में सरेंडर का ड्रामा

हत्या के बाद आरोपी मदन लाल फरार हो गया था. गुरुवार दोपहर वह कोर्ट में वकील के जरिए सरेंडर करने आया. इसी दौरान पुलिस ने उसे कोर्ट के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान वकील और पुलिस में कहासुनी भी हुई. पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है. पुलिस ने मदन लाल पर हत्या और बाकी आरोपियों पर साजिश का मामला दर्ज किया है. मदन लाल पहले चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल था, बाद में नौकरी छोड़कर होटल चलाने लगा था.

ये भी पढ़ें:  Gandhinagar factory accident: गांधीनगर के छत्राल GIDC में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का बॉयलर फटा; चार की गई जान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: ट्रॉफी की जंग पर बारिश का साया! क्या धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का महामुकाबला?

IND vs WI 5th T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 मुकाबले पर बेंगलुरु में…

Last Updated: October 16, 2026 12:38:06 IST

iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू, खरीदने से पहले जान लें कीमत; बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

iPhone Duo के लिए प्री-बुकिंग आज, 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी. ग्राहक…

Last Updated: October 16, 2026 11:52:58 IST

Koffee with Karan Secret: नाम ‘कॉफी विद करण’, लेकिन कप में कॉफी नहीं! आखिर क्या पीते हैं करण जौहर? खुला बड़ा राज

Koffee with Karan: 'कॉफी विद करण' में करण जौहर के कप का बड़ा सीक्रेट सामने…

Last Updated: October 16, 2026 11:42:24 IST

Bageshwar Bhagwati Temple Fire: बागेश्वर में बड़ा हादसा! मां भगवती मंदिर में लगी आग; मचा हड़कंप

Bageshwar Bhagwati Temple Fire:आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. बदियाकोट का यह…

Last Updated: October 16, 2026 12:04:12 IST

Panipat News: वार्ड 3 में खुले नाले में गिर गया मासूम, बचाने के लिए नाले में कूद गया एक आदमी, CCTV में कैद हुआ दृश्य

पानीपत में स्कूल से लौटते समय दूसरी कक्षा का एक छात्र ऋतिक सात फुट गहरे…

Last Updated: October 16, 2026 10:58:27 IST