<
Categories: देश

जम्मू–श्रीनगर हाईवे पर लगी ब्रेक, क्या आज श्रीनगर से उड़ान भरेंगी फ्लाइटें? एयरपोर्ट ने दिया बड़ा अपडेट

Srinagar-Jammu: मंगलवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 तय उड़ानें 29 आगमन और 29 प्रस्थान रद्द कर दी गईं जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बर्फबारी के कारण रनवे पर उड़ानों का संचालन सुरक्षित नहीं था.

Jammu-Kashmir Snowfall: भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी की खूबसूरत बर्फ से ढकी वादियों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है. वहीं मंगलवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. इससे न सिर्फ आम लोगों की आवाजाही रुकी बल्कि आपात सेवाएं और सुरक्षाबलों की आवाजाही भी प्रभावित हुई. इस बीच बचाव कार्य और सड़कें साफ करने का काम लगातार जारी रहा.पडेट

उड़ानों की तैयारी पूरी-श्रीनगर एयरपोर्ट

वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट ने 28 जनवरी को अपने एक्स (X) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि’ मौसम में सुधार के बाद रनवे, टैक्सीवे और एप्रन साफ कर दिए गए हैं और अब ऑपरेशन के लिए तैयार हैं. हालांकि धुंध की वजह से अभी विजिबिलिटी कम है.एयरलाइन और एयरपोर्ट अथॉरिटी हालात पर करीब से नजर रख रही हैं और जल्द ही फ़्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू होने की उम्मीद है. ऑपरेशन के शुरुआती दौर में देरी हो सकती है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइन के संपर्क में रहें और लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनल फॉलो करें’.

मंगलवार को रद्द कर दी गईं उड़ानें

मंगलवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 तय उड़ानें 29 आगमन और 29 प्रस्थान रद्द कर दी गईं जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बर्फबारी के कारण रनवे पर उड़ानों का संचालन सुरक्षित नहीं था. घाटी के ज्यादातर इलाकों जिनमें श्रीनगर भी शामिल है में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फ गिरी. सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थल बर्फ से ढककर किसी विंटर वंडरलैंड में बदल गए.

श्रीनगर जम्मू नेशनल हाईवे बंद

श्रीनगर–जम्मू नेशनल हाईवे को काज़ीगुंड से बनिहाल के बीच भारी बर्फ जमने के कारण बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि जब तक बर्फ हटाने का काम पूरा नहीं होता तब तक इस सड़क पर किसी भी तरह की आवाजाही की अनुमति नहीं है.

रेल सेवाएं भी प्रभावित

रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं. बनिहाल और बडगाम के बीच कुछ ट्रेनें पहले रद्द करनी पड़ीं. हालांकि पटरियां साफ होने के कुछ घंटों बाद ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं.

हेल्पलाइन नंबर जारी

लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. कई बर्फ से ढके इलाकों में जहां सड़कें बंद रहीं वहां पुलिसकर्मी मरीजों को स्ट्रेचर पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाते नजर आए. मौसम विभाग ने अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं और गरज-चमक भी हो सकती है. बुधवार को भी हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं.

हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKUTDMA) ने कश्मीर के गांदरबल, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, कुलगाम और कुपवाड़ा, और जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी और रामबन जिलों के लिए हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी मंगलवार शाम तक प्रभावी रही.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST