Live TV
Search
Home > देश > दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. ऐसे में त्योहार पर घर में मिठाइयां, नमकीन और पारंपरिक पकवान बनाना महंगा पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि कीमतों में कितनी बढ़त हुई है.

Written By:
Published: November 4, 2026 18:56:36 IST
Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

Mobile Ads 1x1

Amul Price Hike: दिवाली की तैयारियों के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. अगर आप भी त्योहार पर घर में मिठाइयां, नमकीन और पारंपरिक पकवान बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. देश के लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कुछ घी और मक्खन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. सबसे ज्यादा असर घी खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. अमूल के 1 किलो घी के पैक की कीमत में सीधे 50 रुपये का इजाफा किया गया है. वहीं, 500 ग्राम मक्खन का पैक भी 15 रुपये महंगा हो गया है.

अमूल घी और मक्खन की नई कीमतें क्या हैं?

  • 1 किलो कार्टन वाले अमूल घी की कीमत 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपये कर दी गई है. इस तरह घी में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई.
  • अमूल प्योर घी के 500 ग्राम वाले पाउच की कीमत 325 रुपये से बढ़कर 345 रुपये तक पहुंच गई है. इस तरह आधे किलो घी पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
  • 100 ग्राम वाले अमूल बटर के पैक की कीमत 63 रुपये से तीन रुपये बढ़ाकर 66 रुपये हो गई है.
  • वहीं अमूल बटर वाले 500 ग्राम वाले पैक की कीमतों में 15 रुपये बढ़ाए गए और कीमत 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये कर दी गई है.

दिवाली से पहले क्यों बढ़ी कीमत?

त्योहारी सीजन में घी और मक्खन की मांग आम दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है. दिवाली पर मिठाइयां, लड्डू, हलवा और कई तरह के पकवान बनाने में इनका इस्तेमाल होता है. इसी वजह से बाजार में डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ जाती है. इसके अलावा गुजरात और राजस्थान में ब्रांडेड घी की मांग में भी तेजी आई है. मिलावटी घी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद कई ग्राहक जाने-माने ब्रांड के उत्पाद खरीदना पसंद कर रहे हैं.

कई शहरों में घी की सप्लाई भी प्रभावित

गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में कुछ दुकानदारों ने अमूल के चुनिंदा उत्पादों, खासकर गाय के घी की सीमित उपलब्धता की जानकारी दी है. पुणे और कोलकाता के कुछ बाजारों में भी सप्लाई की कमी की खबरें सामने आई हैं. वहीं घी और मक्खन की कीमतें बढ़ने से उन परिवारों की जेब पर असर पड़ सकता है, जो त्योहार के लिए इनकी ज्यादा खरीदारी करते हैं. खासकर मिठाई और पकवान बनाने वालों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना होगा. ऐसे में दिवाली की खरीदारी करते समय ग्राहकों को अपने बजट का भी ध्यान रखना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में 5% से ज्यादा उछाल; अब आगे क्या?

MORE NEWS