USA Ends WHO Membership: WHO के मुख्यालय से अमेरिकी झंडे को भी हटा लिया गया है. अभी सीमित संपर्क रखा जाएगा ताकि निकलने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके.
USA Ends WHO Membership
USA Ends WHO Membership: अमेरिका ने खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) से अधिकारिक रूप से अलग कर लिया है. अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग और विदेशी विभाग ने इस बात की पुष्टी की है. उन्होंने बताया कि अमेरिका अब अधिकारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन का सदस्या नहीं है.
जिनेवा स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय के बाहर से भी अमेरिका का झंड़ा हटा दिया गया है. आगे अमेरिका ने बताया कि अब वह सीमित स्तर पर डब्ल्यूएचओ के साथ काम करेगा, ताकि इस संगठन से निकासी की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके.
अमेरिका ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बता दिया है कि वह अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ सीमित संपर्क रखेगा, ताकि उसके संगठन से निकासी की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सके. अमेरिका के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हम न तो पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे और नहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन में दुबारा वापस आने की प्लानिंग है.
अमेरिकी कानून के मुताबिक, किसी अंतराष्ट्रीय संस्था से निकासी के लिए एक साल पहले नोटिस देना होता है और सभी पहले के बकाया राशी को चुकाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अमेरिका पर लगभग 260 मिलियन डॉलर का शुल्क बकाया है यानी अमेरिका को 2,100 करोड़ रुपये अभी देने है. इसमें 24-25 का शुल्क भी है.
ऐसे में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इस दावा को खारिज किया है र बताया है कि कानून में यह साफ नहीं लिखा है कि भुगतान किए बिना बाहर नहीं निकला जा सकता है. जनता पहले से ही ज्यादा भुगतान कर चुकि है.
Who Is Abhinandan Singh: आईपीएल 2026 के पहले मैच में ही आरसीबी की ओर से…
जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में दिए प्रभावशाली व्याख्यान, भारतीय संस्कृति, आधुनिक जीवन मूल्यों और…
टिटलागढ़ में रामनवमी की खुशियों के बीच अचानक चली गोली! मासूम बच्चों के बीच विधायक…
इस कार को लेकर अक्सर लोगों में यह सवाल रहता है कि आखिर कितनी सैलरी…
UP Crime News:ज़िले में एक 11 साल की मासूम बच्ची की हत्या की पुलिस जांच…
RCB vs SRH Playing XI: आरसीबी ने ओपनिंग मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…