इंडिगो एयरलाइंस की बड़ी मनमानी! रायपुर के 40 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे, पर वजह फ्लाइट की देरी नहीं बल्कि कुछ और ही निकली. एयरलाइन पर लगे टिकट बेचने के गंभीर आरोप...
रायपुर से दिल्ली होकर जयपुर जाने वाले 40 यात्रियों को बीच रास्ते छोड़ा
इंडिगो एयरलाइंस एक बार फिर विवादों में फंसता नजर आ रहा है. दरअसल रायपुर से दिल्ली होकर जयपुर जाने वाले 40 यात्रियों को उस वक्त भारी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जब एयरलाइन ने उन्हें बीच रास्ते में छोड़ दिया, इन सबके बीच एयरलाइन्स पर उनकी सीटें दूसरों को बेचने का भी आरोप लगा है.
दरसल वीडियो में दिख रहे ये सभी यात्री रायपुर से जयपुर के लिए इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए यात्रा कर रहे थे. उन्होंने अपनी टिकटें 2 से 7 दिन पहले ही बुक करा ली थीं. कहानी में मोड़ तब आया जब रायपुर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची.
हैरानी की बात यह रही कि दिल्ली लैंड करने के बाद भी यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुईं. उन्हें लगभग 45 मिनट तक प्लेन के अंदर ही रोके रखा गया. जब यात्रियों ने स्थिति को बिगड़ते देख हंगामा शुरू किया, तब कहीं जाकर उन्हें बाहर निकलने दिया गया. जब ये 40 यात्री जयपुर वाली कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने पहुंचे, तो उन्हें जो जवाब मिला उसने सबके होश उड़ा दिए. ग्राउंड स्टाफ ने बताया कि फ्लाइट रवाना हो चुकी है. यात्रियों का आरोप है कि जयपुर जाने वाली फ्लाइट को उसके तय समय से पहले ही रवाना कर दिया गया. इन यात्रियों की कन्फर्म टिकटें रद्द कर उनकी सीटें दूसरे लोगों को बेच दी गईं.
वीडियो में एक व्यक्ति को कहते हुए सुन सकते हैं की इंडिगो ने इस भारी नुकसान के लिए 2000 रूपये का मुआवजा देने की बात कही जबकि इसी वीडियो में एक महिला ने बताया की उनके ससुर का देहांत हो गया है इसके लिए वो करीब 40 हजार का टिकट लेकर जयपुर जा रही थीं. इस नुकसान की भरपाई इंडिगो 2 हजार रूपये देकर कर रहा है. देर रात एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे. एयरलाइन प्रबंधन की इस मनमानी ने यात्रियों को अधर में लटका दिया. बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था या ठोस जवाब के, यात्री घंटों दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे. यात्रियों का सवाल है कि ‘अगर हमारी कनेक्टिंग फ्लाइट थी और हम रायपुर से ही इंडिगो के भरोसे चले थे, तो हमें दिल्ली में उतारने से पहले जयपुर की फ्लाइट को समय से पहले क्यों भेज दिया गया?’
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…