Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 में उड़ान के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई. ओवरहेड कम्पार्टमेंट से धुआं निकलने के बाद केबिन क्रू ने आग बुझाई और पायलट ने विमान को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई. सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
उड़ती फ्लाइट में लगी आग
Indigo emergency landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई. विमान के केबिन में धुआं फैलने से यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने विमान का रूट बदलकर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई. राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6115 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान एक यात्री के हैंड बैग में रखे पावर बैंक में अचानक आग लग गई. इसके बाद विमान के ओवरहेड कम्पार्टमेंट से धुआं निकलने लगा. केबिन के अंदर धुआं और आग देखकर यात्री घबरा गए और विमान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना के दौरान केबिन क्रू ने तुरंत मोर्चा संभाला और अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की. क्रू की तत्परता से आग बुझा दी गई. इस बीच पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ने की अनुमति मांगी. इसके बाद विमान को शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया.
विमान में सवार एक यात्री ने घटना का अनुभव साझा करते हुए बताया कि दिल्ली से चेन्नई की यात्रा के दौरान अचानक एक कम्पार्टमेंट में आग लग गई. यात्री के मुताबिक, विमान में मौजूद लोग बुरी तरह घबरा गए थे और शुरुआत में किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. क्रू मेंबर्स ने आग बुझाने के लिए कई तरीके अपनाए और आखिरकार उस पर काबू पा लिया. यात्री ने बताया कि इसके बाद विमान की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. उसने इस अनुभव को बेहद डरावना बताते हुए कहा कि उस समय ऐसा लग रहा था, जैसे जिंदगी का आखिरी दिन हो. घटना के बाद भी वह सदमे में था.
हैदराबाद एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद विमान की सुरक्षा जांच और तकनीकी मुआयना किया गया. यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए चेन्नई पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई. टना से जुड़ी तकनीकी जानकारी और विमान में सवार यात्रियों की सटीक संख्या को लेकर आधिकारिक बयान का विवरण उपलब्ध नहीं है.
Senior citizen seat dispute: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को…
Salman Khan Paparazzi Controversy: सलमान खान ने 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार एपिसोड में…
Diwali Shopping: Snapchat और GWI की स्टडी के मुताबिक, दिवाली पर Gen Z इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने…
Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…
Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…
Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…