IndiGo Website Down: इंडिगो ने बताया कि उसके कोर रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में रुक-रुककर तकनीकी समस्या आ रही है. इसके कारण कुछ यात्रियों के लिए ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है.
इंडिगो की फ्लाइट की इमरडजेंसी लैंडिंग
IndiGo Website Down: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की वेबसाइट में शुक्रवार को एक बार फिर तकनीकी दिक्कत सामने आई. यात्रियों को फ्लाइट बुक करने में परेशानी हुई, जबकि कुछ यूजर्स ने एयरलाइन के ऐप में लॉगिन करने में भी समस्या की शिकायत की. एयरलाइन ने खुद सर्विस एडवाइजरी जारी कर इस समस्या की पुष्टि की है.
इंडिगो ने बताया कि उसके कोर रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में रुक-रुककर तकनीकी समस्या आ रही है. इसके कारण कुछ यात्रियों के लिए ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है. एयरलाइन ने कहा कि उसकी टेक्निकल टीम अपने पार्टनर के साथ मिलकर समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रही है.
शुक्रवार को इंडिगो की वेबसाइट पर फ्लाइट बुकिंग सर्विस एक्सेस करने की कोशिश करने पर कुछ यूजर्स को “No Data Available” का मैसेज दिखाई दिया.कई यात्रियों ने इंडिगो के X अकाउंट पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं. यात्रियों के मुताबिक, उन्हें फ्लाइट बुकिंग, वेब चेक-इन और पेमेंट कन्फर्मेशन जैसी सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा. फिलहाल इस तकनीकी समस्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है. इंडिगो की ताजा एडवाइजरी में यह नहीं बताया गया कि रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में समस्या क्यों आई और इसके लिए कौन-सा टेक्नोलॉजी पार्टनर जिम्मेदार है.
इंडिगो की ऑनलाइन सेवाओं में यह दिक्कत इस हफ्ते दूसरी बार सामने आई है. इससे सिर्फ दो दिन पहले बुधवार को भी एयरलाइन ने अपने कोर रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में “इंटरमिटेंट इश्यू” की जानकारी दी थी.उस समय भी एयरलाइन ने कहा था कि इस तकनीकी समस्या के चलते कुछ यात्रियों को उसकी ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है.
इंडिगो घरेलू मार्केट शेयर के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है. जुलाई में भारतीय घरेलू एविएशन मार्केट में एयरलाइन की हिस्सेदारी करीब 67 फीसदी थी.ऐसे में इंडिगो के बुकिंग और रिजर्वेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी का असर देशभर के बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ सकता है.
इंडिगो को पिछले साल दिसंबर में भी बड़े ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था. पायलट रोस्टर प्लानिंग से जुड़ी समस्याओं के चलते एयरलाइन को करीब 4,500 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं. इससे हजारों यात्री प्रभावित हुए थे और देशभर में हवाई यात्रा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा था. उस घटना के बाद इंडिगो की कार्यप्रणाली और तकनीकी व्यवस्था को लेकर भी काफी सवाल उठे थे.
Silver Rate Today 2 Oct 2026: आपके शहर में आज चांदी का दाम क्या है?…
Gold Price Today: गांधी जयंती के कारण आज सर्राफा बाजार बंद है. दिल्ली में सोने…
Nimrat Kaur: निम्रत कौर ने पिता मेजर भूपेंद्र सिंह की शहादत पर बात की. 1994…
Delhi Protest: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद से ही दिल्ली पुलिस ने…
Delhi Traffic Advisory 2 October 2026: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को घोषणा…
Drishyam: The Conclusion Review: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' रिलीज हो गई है. फिल्म को…