Jharkhand Politics : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान निशाना राहुल गांधी नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और उनका आवास था.
Jharkhand Politics : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधानसभा घेराव और छात्र आंदोलन को लेकर BJP पर बड़ा हमला बोला है. डॉ. इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि ‘BJP नेताओं की मंशा राहुल गांधी पर हमला करने की नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री पर हमला करने की थी.’
इरफान अंसारी ने आग कहा, ‘अगर मैं उनकी जगह होता तो जमकर उनकी पिटाई करवाता. BJP के लोगों की ये चाल थी. आज विधानसभा अध्यक्ष से इस पूरे मामले पर बात रखूंगा और जांच की मांग करूंगा.’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘आंदोलन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री आवास पर इस तरह से हमला नहीं किया जाना चाहिए’. उन्होंने कहा, ‘आंदोलन करिए लेकिन CM आवास पर इस तरह से हमला नहीं करना चाहिए.’
राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि ‘इस पूरे मामले को राहुल गांधी के खिलाफ नहीं मोड़ा जाना चाहिए’. इरफान अंसारी ने कहा कि ‘छात्रों का आंदोलन अपने मुद्दों को लेकर था, जबकि BJP का आंदोलन राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित था’. उन्होंने कहा, ‘राहुल जी पर मत जाइए. उनका आंदोलन युवाओं का था, वहीं BJP का आंदोलन स्वार्थ का था.’
ये भी पढ़ें: Rahu Ketu Transit 2026: इस दिन से बदल जाएगी राहु, केतु की चाल, इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, रहना होगा बेहद सावधान
छात्रों पर लाठीचार्ज के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘प्रदर्शनकारी छात्रों ने लगातार बैरिकेडिंग तोड़ी और करीब आठ बैरिकेडिंग पार करने के बाद विधानसभा तक पहुंच गए थे.’ उन्होंने कहा कि ‘सरकार की मंशा छात्रों को नुकसान पहुंचाने की नहीं थी’. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रुख की सराहना करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री ने बड़ा दिल दिखाया.’
ये भी पढ़ें: Crime Patrol को मिला नया होस्ट, अनूप सोनी की जगह लेंगे अजय देवगन, 15 एपिसोड्स की शूटिंग हुई पूरी
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…