5
Ajay Devgan: अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब एक और बॉलीवुड स्टार टीवी शो होस्ट करने आ रहा है. खबरों के मुताबिक, अजय देवगन क्राइम पेट्रोल के होस्ट के रूप में टेलीविजन पर डेब्यू करने वाले हैं.
खबरों के मुताबिक, ‘दृश्यम’ स्टार अजय सिंह ने 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है. हालांकि, ‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ उनका लंबे समय तक जुड़ाव अभी पक्का नहीं है.
अनूप सोनी को किया रिप्लेस
निर्माता नए एपिसोड्स पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. अगर दर्शकों को अजय सिंह होस्ट के रूप में पसंद आते हैं और शो को अच्छी रेटिंग मिलती है, तो वे बाकी सीरीज के लिए भी बने रहेंगे. इससे पहले इस शो की मेजबानी अनुप सोनी करते थे.
खबरों के अनुसार अजय देवगन ने 15 एपिसोड की शूटिंग कर ली है. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, “वह बाकी एपिसोड में काम करेंगे या नहीं, यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और रेटिंग पर निर्भर करेगा.”
अजय देवगन की इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला इशारा
अजय देवगन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक वीडियो पोस्ट किया, जिससे फैंस को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि क्या वह किसी नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रहे हैं. अभिनेता ने वीडियो के विषय के बारे में कुछ नहीं बताया और न ही क्राइम पेट्रोल का कोई जिक्र किया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक्टर ने कहा, “कभी-कभी कुछ बातें ऐसी होती हैं जो हमें अंदर से झंझोड़ देती हैं, और आज एक ऐसा ही सच है हमारे सामने जिसमें मैं स्तब्ध रह गया. लाऊंगा उसको आपके सामने, जल्दी ही.”
अजय देवगन के अलावा, मिर्जापुर के अभिनेता राजेश तैलंग भी क्राइम पेट्रोल के आगामी सीजन के कुछ एपिसोड होस्ट करने वाले हैं. हालांकि वे कितने एपिसोड में नज़र आएंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है. उनकी भूमिका इस बात पर निर्भर करेगी कि दर्शक अजय के एपिसोड को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.