<
Categories: देश

जब एक जर्मन पर्यटक ने खोया अपना एकमात्र क्रेडिट कार्ड, भारतीय लोगों ने ऐसे साबित किया ‘अतिथि देवो भव’

एक जर्मन पर्यटक (German Tourist) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. क्रेडिट कार्ड (Credit Card) खोने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी भारत यात्रा के दौरान बेहद ही सहायता की है.

German tourist case: वो कहते हैं न ‘अतिथि देवो भव’, बिल्कुल सही कहते हैं. जहां दुनिया में कई जगहों पर इंसानियत खत्म हो गई है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. दरअसल, भारत की यात्रा पर आए एक जर्मन पर्यटक ने अपना एकमात्र क्रेडिट कार्ड खो दिया था, जिसके बाद स्थानीय दोस्तों और भारतीय आतिथ्य (Hospitality) की वजह से उन्हें एक पल के लिए भी असुरक्षा महसूस नहीं कराया गया. तो वहीं, दोस्तों ने न सिर्फ उनके खर्चों का जिम्मा उठाया बल्कि यात्रा के दौरान उन्हें एक पल के लिए भी अलग महसूस नहीं कराया. 

आखिर क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भारत की यात्रा पर आए एक जर्मन पर्यटक ने अपना क्रेडिट कार्ड खो दिया. घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने भारतीय मित्रों को सूचित करते हुए बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड खो गया है. उनके दोस्तों ने बिना किसी परेशानी के उनकी आर्थिक सहायता में मदद कनरने का फैसला लिया. 

भारतीय आतिथ्य की अनोखी मिसाल

इस दौरान जर्मन पर्यटक ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में उनके प्रवास के दौरान बने मित्रों ने उनके रहने, खाने और यात्रा के खर्चों को तब तक संभाला जब तक कि उनके बैंक से नया कार्ड जारी नहीं हो गया. तो वहीं, उन्होंने कहा यह भी कहा कि ‘लोग ज्यादातर यह बोलते हैं कि अकेले यात्रा करना जोखिम भरा है, लेकिन यहां मुझे जो प्यार मिला, उसने मेरी सभी चिंताओं को पूरी तरह से दूर कर दिया.’ यह घटना दर्शाती है कि ‘अतिथि देवो भव’ की भावना आज भी हमारे देश के लोगों में देखने को मिल रही है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

डिजिटल भुगतान और सुरक्षा-व्यवस्था

इतना ही नहीं, पर्यटक ने यह भी अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे यूपीआई (UPI) और डिजिटल बैंकिंग के इस दौर में दोस्तों के जरिए से भुगतान करना उनके लिए बेहद ही आसान हो गया. तो वहीं,  उन्होंने अन्य यात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान वह अपने साथ बैकअप कार्ड रखना न भूलें. 

Darshna Deep

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST