Japan Woman Rents A Boyfriend Service: आज की डिजिटल और भागदौड़ भरी लाइफ में इंसान के लिए रिश्ते बनाना और उन्हें निभाना कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. ऐसे में अकेलेपन से जूझते लोग अब अजीबोगरीब तरीकों की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे ही लोगों के सपने को सच करने के लिए जापान में एक ट्रेंड खूब लोकप्रिय हो रहा है. इसका नाम है ‘रेंट-ए-बॉयफ्रेंड’ सर्विस. आइए जानते हैं इससे जुड़ी रोचक जानकारियां-
2 से 12 घंटे के लिए बुक हो रहे ब्वायफ्रेंड, जानिए जापानी लड़कियों में क्यो बढ़ा इसका ट्रेंड. (Canva)
Japan Woman Rents A Boyfriend Service: आज की डिजिटल और भागदौड़ भरी लाइफ में इंसान के लिए रिश्ते बनाना और उन्हें निभाना कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. ऐसे में अकेलेपन से जूझते लोग अब अजीबोगरीब तरीकों की ओर रुख कर रहे हैं. दरअसल, कई सिंगल लोगों की कल्पना होती है कि, उसके ‘सपनों का राजकुमार’ (Dream Boy) महज एक क्लिक पर मिल जाए, वो भी सिर्फ 2 घंटे या बेहद कम समय में. भले ही वो साथी दिनभर के लिए ही क्यों न हो. ऐसे ही लोगों के सपने को सच करने के लिए जापान में एक ट्रेंड खूब लोकप्रिय हो रहा है. इसका नाम है ‘रेंट-ए-बॉयफ्रेंड’ सर्विस. जापानी लड़कियों के बीच ‘रेंट-ए-बॉयफ्रेंड’ (Rent-a-Boyfriend) का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है.
अकेलेपन और भागदौड़ भरी जिंदगी से जूझते जापान में अब लड़कियां अपने पसंद के ‘परफेक्ट पार्टनर’ को घंटों के हिसाब से किराए पर ले रही हैं. अब सवाल है कि आखिर, जापान की लड़कियां असली रिश्तों के बजाय किराए के प्रेमियों पर दिल खोलकर पैसे क्यों लुटा रही हैं? कैसे काम करती है यह सर्विस? इन रेंट प्रेमियों के साथ क्या कर सकते हैं और क्या नहीं? कितना आता है खर्च? आइए जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प वजहें.
सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह कोई सामान्य डेटिंग ऐप नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल सर्विस है. इस वेबसाइट्स पर सैकड़ों लड़कों की प्रोफाइल होती है. आप उनकी फोटो, हाइट, हॉबीज और बात करने के स्टाइल के आधार पर उन्हें चुन सकती हैं. क्योंकि, यहां ‘फ्रेशर्स’ से लेकर ‘वीआईपी’ और ‘स्पेशल’ कैटेगरी के बॉयफ्रेंड उपलब्ध होते हैं. इनकी जितनी अच्छी रेटिंग होती है उनका किराया उतना ही ज्यादा होता है. इन सपने के राजकुमार को आप कम से कम 2 घंटे और अधिकतम एक पूरे दिन के लिए रेंट पर ले सकती हैं.
किराए पर मिलने वाले प्रेमियों के साथ क्या कर सकते हैं और क्या नहीं. इससे जुड़े नियम और शर्तें होती हैं. यह सर्विस सुनने में वेशक आपको फिल्मी लगे, लेकिन इसके नियम बहुत ही सख्त हैं. अगर आप रेंट पर बॉयफ्रेंड लेती हैं तो साथ में खाना खा सकती हैं, क्वालिटी टाइम बिता सकती हैं. उसे आप शॉपिंग पार्टनर के तौर पर रख सकती हैं. ऐसे वह आपके बैग उठाएगा और आपको ड्रेस चुनने में मदद करेगा. कुछ एजेंसियां हाथ पकड़ने की अनुमति देती हैं ताकि ‘कपल वाइब’ आए. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए आप उनके साथ प्यारी तस्वीरें खिंचवा सकती हैं.
किराए पर मिलने वाले बॉयफ्रेंड से जुड़े कुछ नियम भी होते हैं. ऐसे में कुछ काम करने की पाबंदी होती है. बता दें कि, इस सर्विस में शारीरिक संबंध बनाना, किस करना या प्राइवेट स्पेस में जाना पूरी तरह वर्जित है. यह विशुद्ध रूप से एक ‘प्लेटोनिक’ यानी भावनात्मक जुड़ाव वाली सर्विस है. अगर कोई ग्राहक नियमों का उल्लंघन करता है, तो सर्विस तुरंत रद्द कर दी जाती है.
एक ‘परफेक्ट बॉयफ्रेंड’ को रेंट पर लेना जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है. बेस प्राइस की बात करें तो औसतन 2,000 से 5,000 जापानी येन (लगभग ₹1,200 से ₹3,000) प्रति घंटा है. जबकि डेट के दौरान खाने-पीने का बिल, मूवी टिकट या यात्रा का सारा खर्च ग्राहक को ही उठाना पड़ता है.
मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जापान की भागदौड़ भरी जिंदगी और ‘वर्क कल्चर’ की वजह से लोगों के पास असली रिश्ते बनाने का समय नहीं है. रेंट पर बॉयफ्रेंड लेने से उन्हें बिना किसी कमिटमेंट या ‘ब्रेकअप के दर्द’ के वह खुशी मिल जाती है, जिसकी उन्हें तलाश होती है.
मीडियम डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेंट-ए-बॉयफ्रेंड’ (RABF) सर्विस भारत में मौजूद है. 2018 में मुंबई और पुणे में लॉन्च किए गए ‘Rent A Boyfriend’ ऐप के साथ यह चलन शुरू हुआ था, जो दोस्ती, मूवी, डिनर या अकेलापन दूर करने के लिए साथी किराए पर लेने की सुविधा देता है. हालांकि, अन्य देशों की अपेक्षा भारत में इसका चलन बेहद कम है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)
Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…
Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…
सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…
IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…
Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…
चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…