Bihar Politics: JDU नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा, "हम लोग रोएं नहीं तो क्या करें? लाठी खाकर, लात खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, 2025 में हमने नीतीश कुमार के नाम पर घर-घर जाकर वोट मांगें. आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे तो बिहार के लोग कहां जाएंगे?
फूट-फूट कर रोने लगे JDU कार्यकर्ता
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां कई कार्यकर्ता पार्टी के फैसले को लेकर नाराज नजर आए. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है. इस फैसले से आहत कई कार्यकर्ता रोते हुए भी दिखाई दिए. उनका कहना है कि पार्टी को बड़ा जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर ही मिला था, ऐसे में अब जनता को जदयू के कार्यकर्ता क्या जवाब देंगे.
जदयू नेता राजीव रंजन पटेल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए. जदयू नेता राजीव रंजन पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने की संभावना पर कहा, “कल खबरों में चला है कि नीतीश कुमार राज्यसभा में जाएंगे, किसी जदयू नेता ने होली नहीं मनाई है. हम लोगों की होली खराब कर दी गई है. हम लोग हर हाल में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को ही देना चाहते हैं. बिहार की जनता ने, कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए खून-पसीना एक करके अपना बहुमत दिया है, न कि बीच में उनका कार्यकाल छोड़ने के लिए… हम नहीं चाहते हैं कि बिहार की बागडोर किसी दूसरे के हाथों में जाए…”
जदयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा, “हम लोग रोएं नहीं तो क्या करें? लाठी खाकर, लात खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, 2025 में हमने नीतीश कुमार के नाम पर घर-घर जाकर वोट मांगें. आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे तो बिहार के लोग कहां जाएंगे? आज ही आप चुनाव करवा लें और जिसे मुख्यमंत्री बनाना है बना लें.कार्यकर्ताओं की यही मांग है कि निशांत(नीतीश कुमार के बेटे) को राज्यसभा भेजें यदि किसी को मुख्यमंत्री बदलने की इच्छा है उन्हें लगता है कि उनमें नेतृत्व बदलने की ताकत है उनके चेहरे में इतनी ताकत है तो वे चुनाव करवा लें और बहुमत ले लें हम कुछ नहीं कहेंगे.हम लोग यहां पर रहेंगे और उन्हें(नीतीश कुमार) नामांकन भरने के लिए नहीं जाने देंगे. निशांत कुमार का नामांकन होगा नीतीश कुमार को हम जाने नहीं देंगे.”
जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, “(नीतीश कुमार के बेटे)निशांत कुमार को राज्यसभा भेजें लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहें. बिहार की जनता रो रही है, किसी ने कल होली नहीं मनाई है आज हजारों कार्यकर्ता रो रहे हैं.’
जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने कहा कि ‘सभी लोगों ने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था न कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए आज नीतीश कुमार हट जाएंगे. किसी ने कार्यकर्ताओं से नहीं पूछा. यदि कोई निर्णय किया जाना था तो कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता उनसे पूछा जाता कोई नीतीश कुमार को हटाने का निर्णय नहीं कर सकता है. ऐसा ही था तो क्यों नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा गया? सैकड़ों महिलाओं ने, कार्यकर्ताओं ने हमें फोन किया है. वे रो रहे हैं नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक है, उन्हें कुछ नहीं हुआ है जनता ने वोट दिया है जनता से पूछना चाहिए.’
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…