Live TV
Search
Home > देश > Jharkhand News: पति चाहता था बेटा, जांच में निकली बेटी…तो करा दिया अबॉशन महिला की हुई मौत; अब जेल जाएंगे ससुरालवाले

Jharkhand News: पति चाहता था बेटा, जांच में निकली बेटी…तो करा दिया अबॉशन महिला की हुई मौत; अब जेल जाएंगे ससुरालवाले

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बेटे की चाहत में 24 साल की गर्भवती महिला की असुरक्षित गर्भपात के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने पति, नर्स समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Written By:
Published: November 1, 2026 11:19:50 IST
Last Updated: November 1, 2026 11:19:50 IST

Mobile Ads 1x1

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बेटे की चाहत में एक परिवार पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि 24 साल की गर्भवती महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी. आरोप है कि पहले महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच कराई गई और जब पता चला कि गर्भ में बेटी है, तो उसका असुरक्षित तरीके से गर्भपात करा दिया गया. इस दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई और भारी रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में पति, डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक, अल्ट्रासाउंड स्टाफ और नर्स समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह की है. जानकारी के मुताबिक, पेटरवार थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 साल की किरण कुमारी गर्भवती थीं. आरोप है कि उनके पति सोनू केवट और ससुराल के अन्य लोग बेटे की चाहत में उन पर भ्रूण की लिंग जांच कराने का दबाव बना रहे थे. इसके बाद किरण की श्यामडीह स्थित सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में कथित तौर पर लिंग जांच कराई गई. आरोप है कि जांच में गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने के बाद उनका जबरन गर्भपात कराया गया.

असुरक्षित गर्भपात के दौरान बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान किरण की हालत अचानक बिगड़ गई. उन्हें काफी ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें श्यामडीह के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के शुरुआती आकलन के मुताबिक, गलत तरीके से गर्भपात कराने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हुई. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है.

पति और नर्स समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मृतका के पिता राजेंद्र कुमार केवट की शिकायत पर कतरास थाने में कांड संख्या 274/2026 दर्ज की गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति सोनू केवट, सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालक सचिन केवट, अल्ट्रासाउंड स्टाफ विजय गोस्वामी और नर्स सुलोचना देवी शामिल हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डायग्नोस्टिक सेंटर सील

घटना के बाद पुलिस ने सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया है. पुलिस के अनुसार, गर्भपात के समय वहां कोई योग्य स्त्री रोग विशेषज्ञ या चिकित्सक मौजूद नहीं था. मृतका के ससुर, सास, जेठ, गोतनी और ननद समेत कई अन्य लोगों को भी मामले में नामजद किया गया है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. साथ ही फोरेंसिक टीम भी पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें : Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

फिर उठे भ्रूण लिंग जांच पर सवाल

धनबाद की यह घटना एक बार फिर समाज में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव और अवैध भ्रूण लिंग जांच जैसी गंभीर समस्या को सामने लाती है. देश में पीसीपीएनडीटी कानून के तहत भ्रूण का लिंग पता करना और बताना प्रतिबंधित है. बेटे की चाहत में एक महिला की जान चली गई. अब पुलिस इस मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

MORE NEWS