<
Categories: देश

झारखंड की ओपन जेल में अनोखी शादी, पूर्व माओवादी कमांडरों के लिए पुलिस-प्रशासन बना बाराती

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कभी माओवादी गतिविधियों से जुड़े रहे दो लोगों ने शादी करने का फैसला किया. इस बारात में पुलिसवाले बाराती बने.

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां कभी माओवादी गतिविधियों से जुड़े रहे दो लोगों ने अब साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया है. हजारीबाग की ओपन जेल में सोमवार को पूर्व माओवादी कमांडर सुरेश सिंह मुंडा और सोमवारी हेम्ब्रोम विवाह बंधन में बंध गए. इस शादी को खास बनाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अधिकारी केवल मेहमान बनकर नहीं आए बल्कि उन्होंने बारातियों की तरह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े की खुशियां साझा कीं.

पुलिस बनी बाराती

इस विवाह का आयोजन स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की पहल पर किया गया. शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. समारोह में अधिकारियों ने जोड़े को शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर भविष्य की कामना की. बताया गया कि आयोजन इस तरह किया गया, ताकि शादी के मौके पर परिवार के लोगों की कमी जोड़े को ज्यादा महसूस न हो. 

कहां हुई शादी?

हजारीबाग के जिला विवाह अधिकारी राजेश एक्का ने विवाह की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कराई. इसके साथ ही शादी का पंजीकरण भी किया गया. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे. समारोह के दौरान अधिकारियों ने नाच-गाकर खुशियां मनाईं और दोनों को नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिया.

कहां के रहने वाले हैं दूल्हा-दुल्हन?

सुरेश सिंह मुंडा रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के बरुहातू गांव के रहने वाले हैं. वहीं सोमवारी हेम्ब्रोम का संबंध तामार क्षेत्र के अरहंगा गांव से है. दोनों पहले माओवादी कमांडर के तौर पर सक्रिय थे. बाद में उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर हथियार डाल दिए और प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. अब दोनों ने अपने जीवन को नए तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

हिंसा छोड़कर शांति का संदेश

शादी के बाद जेल आईजी सुदर्शन कुमार मंडल ने नवदंपती को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन लोगों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो हिंसा छोड़कर शांति का रास्ता अपनाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Greater Noida PNB Fraud: किसी की जिंदगीभर की कमाई, किसी की FD पर हाथ साफ! PNB में 35 करोड़ का घोटाला

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

बॉलीवुड ने 2026 में हॉलीवुड को दी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, ‘धुरंधर 2’ से ‘रामायण’ तक इन फिल्मों का रहा दबदबा

Bollywood vs hollywood box office 2026: 2026 में भारतीय फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर…

Last Updated: November 17, 2026 23:14:33 IST

MS Dhoni IPL Retirement: मैं पल दो पल का शायर हूं…क्रिकेट के मैदान से विदाई, धोनी के वीडियो ने भावुक किए फैंस

MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में खिलाड़ी के तौर पर अपने…

Last Updated: November 17, 2026 21:52:41 IST

आजम खान को एक ही दिन दो बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत, SC से भी मिली राहत

Azam Khan interim bail: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को 17 नवंबर को अदालतों…

Last Updated: November 17, 2026 20:55:01 IST

IPL 2027 में खिलाड़ियों की बड़ी उलटफेर, कोई मुंबई पहुंचा तो किसी ने की दिल्ली में वापसी, देखें पूरी ट्रेड लिस्ट

IPL 2027 Release List: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले कई फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों…

Last Updated: November 17, 2026 20:20:29 IST

आयुष वेलनेस ने लॉन्च किए हिमालयन शिलाजीत ड्रॉप्स, ग्लोबल मार्केट में तेज ग्रोथ की उम्मीद

इस लॉन्च के साथ आयुष वेलनेस ने अपने न्यूट्रास्युटिकल पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है।…

Last Updated: November 17, 2026 19:52:09 IST

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से, प्रदूषण पर भी सरकार का बड़ा कदम; 500 PUC सेंटरों को मिलेंगे 5 करोड़ रुपये

Delhi Assembly Winter Session 2026: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होकर…

Last Updated: November 17, 2026 19:48:11 IST