<
Categories: देश

Khunti Road Accident: घायल की मदद करने पहुंचे थे लोग, फिर उन्हें ही लेने आ गए यमराज! एक साथ लोगों का रौंद गया 18 पहियों वाला ट्रक

Khunti Road Accident: झारखंड के खूंटी में तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया. हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई.

Khunti Road Accident: झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कर्रा थाना क्षेत्र के कोशांबी कॉलोनी के पास तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

स्कूटी सवार की मदद करने पहुंचे थे ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10:15 बजे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया था. हादसा देखने के बाद आसपास के ग्रामीण उसकी मदद के लिए घरों से बाहर निकल आए. कुछ युवक झाड़ियों में फंसे स्कूटी सवार को निकालने की कोशिश कर रहे थे. वहीं, महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर यह सब देख रहे थे. इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और वहां खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. अचानक हुए इस हादसे में लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

इस हादसे में बिरसा नायक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उनकी पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि कुमारी और एक वर्षीय नाती सौरभ नायक की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कसीला देवी, मान्दू देवी, अंजलि कुमारी, पाको देवी, तूती कुमारी, गोलू कुमार और मासूम सौरभ नायक के रूप में हुई है. हादसे में घायल दो लोगों को खूंटी सदर अस्पताल और तोरपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

तीखे मोड़ और अंधेरे के कारण हुआ हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग देर रात अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों के इलाज की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर तीखा मोड़ और अंधेरा था. ऐसे में ट्रेलर चालक को सड़क किनारे खड़े लोग दिखाई नहीं दिए, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ. एसपी के अनुसार, हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. घायल बच्ची खतरे से बाहर है.

ये भी पढ़ें : Dead Frog In Hostel Food: सब्जी में मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल में ऐसा खाना देखकर कांप उठीं छात्राएं; पूरी यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!

ट्रेलर जब्त, चालक और खलासी फरार

हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें :  Jammu Kashmir royal family: जम्मू-कश्मीर के राजघराने की बहू बनीं रिया बादल, जानिए कौन हैं राजकुमार मार्तंड सिंह

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

न्यूजीलैंड में प्यार चढ़ा परवान, राजाओं के गढ़ में हुए सात फेरे; फ्रांस से पहुंची बारात ने लूटी महफिल

French Groom Weds In Rajasthan: राजस्थान के संगरिया की दिव्या ज्योति को न्यूजीलैंड में फ्रांस…

Last Updated: November 6, 2026 11:20:21 IST

Bihar Crime: दरभंगा में ASI को मारी गोली, पुलिस टीम पर हमले से बिहार में हड़कंप; जानें क्या है पीछे की वजह

Bihar Police Firing: घटना की जानकारी मिलने पर दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी समेत कई…

Last Updated: November 6, 2026 11:01:33 IST

कंपनी का मुनाफा 114% बढ़ा, लेकिन Titan Company शेयर में दिखी कमजोरी, Noel Tata छोड़ेंगे Titan का बोर्ड

Titan का मुनाफा 114% बढ़कर ₹2,393 करोड़ हुआ, फिर भी शेयर फिसला. वहीं Noel Tata…

Last Updated: November 6, 2026 10:37:23 IST

Gold Price 6 November 2026: धनतेरस पर सोना महंगा या सस्ता? खरीदने से पहले चेक करें अपने शहर ताजा रेट

Gold Price 6 November 2026: धनतेरस के मौके पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने…

Last Updated: November 6, 2026 10:34:27 IST

Silver Price Today in India: धनतेरस पर चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव

Silver Rate Today 6 November 2026: धनतेरस पर चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की…

Last Updated: November 6, 2026 10:30:31 IST

IND VS NZ: दूसरे वनडे से पहले फैंस को बड़ा झटका, बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी; हैरान करने वाली है पीछे की वजह

IND VS NZ 2ND ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे 7 नवंबर को…

Last Updated: November 6, 2026 10:22:49 IST