<
Categories: देश

Suresh Paswan: दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती RJD विधायक सुरेश पासवान, स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों में चिंता का माहौल

RJD MLA Suresh Paswan health news: राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Suresh Paswan admitted Max Hospital Delhi: झारखंड (Jharkhand) की राजनीति में सक्रिय और जनाधार वाले नेता, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान (Suresh Paswan) की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से राजनीतिक गलियारों से लेकर उनके गृहक्षेत्र तक चिंता का माहौल है। पासवान को आपात स्थिति में दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी गहन निगरानी में इलाज कर रही है।

अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुए भर्ती

सूत्रों के मुताबिक, बीते दिनों उनकी तबीयत अचानक खराब हुई जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल दिल्ली ले गए। अस्पताल में जांच के दौरान किडनी, लीवर और अन्य अंगों में संक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई है। चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक इलाज जारी है।

परिवार और समर्थकों में बेचैनी

सुरेश पासवान (suresh paswan) की बीमारी की खबर फैलते ही देवघर (devghar) समेत पूरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया है। उनके परिवारजन गहरी चिंता में हैं तो वहीं RJD कार्यकर्ताओं की बेचैनी भी साफ झलक रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार दिल्ली से लेकर झारखंड (Jharkhand) तक उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के कई मंत्री और विधायक भी पासवान की तबीयत को लेकर लगातार संपर्क में हैं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। राज्य की राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

जनता और समर्थकों ने जल्द स्वस्थ होने की दुआएं

देवघर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं। बाबा बैजनाथ मंदिर (Baba baidnath temple) में विशेष पूजन और प्रार्थना आयोजित की गई है। सोशल मीडिया पर भी समर्थक और आम लोग “जल्दी स्वस्थ होइए” संदेश लिखकर दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सुरेश पासवान झारखंड की राजनीति में एक सक्रिय और मजबूत जनाधार वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका अचानक बीमार पड़ना कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए गहरा झटका साबित हुआ है। सभी की नजर अब डॉक्टरों की रिपोर्ट और उपचार की प्रगति पर टिकी हुई है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: किन शुभ योगों में शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना मुहूर्त, कलश स्थापना का सही समय

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत इस बार कई शुभ योगों के साथ…

Last Updated: March 15, 2026 17:30:20 IST

अक्षर पटेल बनाम एमएस धोनी… जब आखिरी ओवर में पलटा मैच, IPL इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले

IPL Last Over Thrillers: आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी ने कई बार अपनी टीम को…

Last Updated: March 15, 2026 17:22:54 IST

Viral Video: पत्नी के इलाज के लिए 78 साल का बुजुर्ग रोज करता है ये काम, वीडियो देख भावुक हुए लोग, मदद को बढ़े करोड़ों हाथ

बुजुर्ग डिलीवरी मैन वायरल वीडियो: 78 साल के बुजुर्ग पुली का एक वीडियो ऑनलाइन शेयर…

Last Updated: March 15, 2026 17:21:07 IST

Piles Cure: खूनी या बादी… कौन सी बवासीर ज्यादा खतरनाक? कैसे होती बीमारी की शुरुआत, किन चीजों का करें परहेज

Internal vs External Piles: बवासीर से पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. बता दें कि, बवासीर…

Last Updated: March 15, 2026 17:13:20 IST

गर्मियों में AC की सर्विस कराने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, बेहतर कूलिंग के साथ कम होगा बिजली का बिल

सर्विस से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स जान लेनी चाहिए ताकि आपका बिजली का बिल भी…

Last Updated: March 15, 2026 17:05:14 IST