झारखंड से बेहद ही हैरान करने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. जहां, छात्र ने चोरों से खास अपील की है.
झारखंड में चोरों ने क्लास रूम को बनाया निशाना, मासूम छात्र ने की ये अपील
स्मार्ट क्लास पर चोरों का हमला: झारखंड के गढ़वा जिले से शिक्षा के मंदिर में हुई एक ऐसी चोरी की खबर ने सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के हुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में स्कूल की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया. तो वहीं, दूसरी तरफ चोरों ने बड़ी बेरहमी से स्कूल के पांच कंप्यूटर, बैटरी और स्मार्ट क्लास की जान कहे जाने वाले बड़े टीवी पर हाथ साफ कर वारदात को अंजाम दिया.
दरअसल, यह सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी नहीं थी, बल्कि उन गरीब बच्चों के सपनों की चोरी थी जो डिजिटल युग में तकनीक के सहारे आगे बढ़ने की लगातार कोशिश कर रहे थे. जैसे ही सुबह जब स्कूल खुला और बच्चों ने अपनी स्मार्ट क्लास को खाली पाया, तो वहां सन्नाटा छाया गया. तो वहीं, दूसरी तरफ इन उपकरणों के माध्यम से बच्चों को एनीमेशन और वीडियो के जरिए कठिन विषय समझाए जाते थे, लेकिन अब स्कूल के उस कमरे में केवल कटी हुई खिड़की और खाली मेजें देखने को मिल रही है. इस घटना के बाद से छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है.
इस घटना के बाद स्कूल परिसर से एक बेहद ही अलग दृश्य सामने आया है. जहां, अपनी पढ़ाई रुकने से परेशान छोटी-छोटी छात्राओं ने हाथ जोड़कर चोरों से ही गुहार लगाई है. बच्चों ने भावुक होते हुए कहा है कि ‘चोर अंकल, हमारा कंप्यूटर लौटा दीजिए… हम पढ़ नहीं पा रहे हैं.’ बच्चों की यह मासूमियत भरी अपील सोशल मीडिया पर अब तेजीतेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद से स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
तो वहीं, इस घटना के बाद स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इन संसाधनों को बड़ी मुश्किल से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जुटाया गया था.
तो वहीं, स्कूल प्रशासन ने स्थानीय सदर थाने में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त मांग की है कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरों को पकड़ना चाहिए और साथ ही बच्चों के उपकरणों को बरामद भी किया जाए.
फिलहाल, जब तक ये उपकरण वापस नहीं मिलते, तब तक हुर गांव के इन बच्चों के लिए ‘डिजिटल इंडिया’ का सपना एक अंधेरे कमरे में कैद हो गया है. तो वहीं, पुलिस ने इस घटना पर आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर बच्चों केे उपकरणों को वापस कर दिया जाएगा.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…