Live TV
Search
Home > देश > Kanpur Crime: शादी में मुलाकात के बाद 3 बच्चों की मां पर आया दिल, मिलने पहुंचा घर, 30 घंटे तक…

Kanpur Crime: शादी में मुलाकात के बाद 3 बच्चों की मां पर आया दिल, मिलने पहुंचा घर, 30 घंटे तक…

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला का प्रेमी उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंचा. इसी दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया.

Written By:
Last Updated: September 12, 2026 00:52:54 IST

Mobile Ads 1x1

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 38 वर्षीय शादीशुदा महिला और 23 साल के युवक के बीच लगभग एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था. मामला उस वक्त बिगड़ गया, जब युवक महिला से मिलने उसके गांव पहुंचा. आरोप है कि महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया. युवक को लगभग 30 घंटे तक भूखा-प्यासा रखने की बात भी सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, महिला तीन बच्चों की मां है और उसकी बड़ी बेटी की शादी तय हो चुकी है. बताया जा रहा है कि महिला और युवक की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह सिलसिला मुलाकातों तक पहुंच गया.

ई-रिक्शा लेकर मिलने पहुंचा प्रेमी

सोमवार रात महिला ने कथित तौर पर युवक को मिलने के लिए बुलाया था. युवक ई-रिक्शा से गांव की ओर निकला लेकिन रास्ते में किराए को लेकर विवाद होने की वजह से वह देर से पहुंचा. जब वह महिला के घर पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं थी. इसी दौरान परिजनों को उस पर शक हुआ और उन्होंने युवक को पकड़ लिया.

कमरे में बंद कर की मारपीट

परिजनों पर आरोप है कि युवक को घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई. काफी समय तक जब युवक घर नहीं लौटा तो उसके परिवार को चिंता हुई. इसी बीच महिला ने युवक के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह युवक के परिवार के साथ पुलिस के पास पहुंची.

शादी करने की जताई इच्छा

पुलिस टीम जब युवक को छुड़ाने गांव पहुंची तो वहां ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. कुछ लोग कथित तौर पर महिला को गांव में बुलाकर पंचायत के सामने फैसला कराने की मांग करने लगे. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया. अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद युवक को कमरे से बाहर निकाला गया और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया. पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर महिला से शादी करने की इच्छा जताई. पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायत और बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Giridih Viral Video: अधेड़ उम्र में चढ़ रही थी जवानी, महिला संग ये काम करने पहुंचा था शख्स; फिर गांव वालों ने पकड़कर…

MORE NEWS