IPL 2027: MS धोनी ने खुद अभी तय नहीं किया है कि वह IPL 2027 में खेलेंगे या नहीं. धोनी का कहना है कि वह दिसंबर से पहले अपने भविष्य पर आखिरी फैसला लेंगे. गौरतलब है कि CSK के पूर्व कप्तान पिछले सीजन में पिंडली की चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. तब से धोनी के IPL रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे हैं.MS धोनी हाल ही में एक हेल्थकेयर इवेंट के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे. इवेंट में उनसे उनके IPL भविष्य के बारे में पूछा गया. धोनी ने कहा कि वह पहले टेस्ट करवाएंगे और अगले सीजन में खेलने पर आखिरी फैसला लेने से पहले नतीजों का इंतजार करेंगे.
धोनी ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, धोनी ने कहा, “मैं पहले टेस्ट करवाऊंगा, डॉक्टरों को मुझे रिपोर्ट देनी होगी, और मुझे दिसंबर से पहले तय करना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए फिट हूं या नहीं.”
ज़हीर खान को अगले सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़हीर खान की नियुक्ति में धोनी का भी बड़ा रोल था. इसके अलावा, धोनी अगला सीज़न एक खिलाड़ी के तौर पर खेलें या नहीं, वे ऑक्शन और अगले सीज़न की स्ट्रेटेजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं.
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On his IPL future, Former Indian Cricket Team Captain Mahendra Singh Dhoni says, “I’ll have to go through the tests. You’ll have to give me the report, and before December, I’ll need to assess how strong I am and whether I can play one more season. If I’m not fit enough, then you’ll have to make sure you do everything right to get this old vintage vehicle running smoothly on the road…” (24.10)
— ANI (@ANI) October 24, 2026
डॉक्टरों पर निर्भर करता है सब कुछ
MS धोनी ने कहा कि अब सब कुछ डॉक्टरों पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा, “आपको (डॉक्टरों को) यह पक्का करना होगा कि मेरे साथ सब कुछ ठीक है और मेरी जैसी पुरानी कार सड़क पर आसानी से चले. इसलिए डॉक्टरों पर दबाव है.”
ध्यान दें कि सभी टीमों को IPL 2027 के लिए 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. CSK मैनेजमेंट भी धोनी की फिटनेस रिपोर्ट पर करीब से नज़र रखेगा. चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा है कि उन्होंने अगले सीज़न में खेलने का फैसला धोनी के हाथों में छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि धोनी के अगले सीज़न में खेलने की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं.