Live TV
Search
Home > देश > बाल पकड़े, थप्पड़ जड़े फिर…दहेज में नहीं मिली थार, तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पत्नी को किया अधमरा-Video

बाल पकड़े, थप्पड़ जड़े फिर…दहेज में नहीं मिली थार, तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पत्नी को किया अधमरा-Video

Ludhiana Domestic Violence Case: लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में दहेज में थार न मिलने पर पति ने पत्नी को सरेआम पीटा. सीसीटीवी में कैद हैवानियत देख पड़ोसियों ने महिला को बचाया, पुलिस जांच में जुटी है.

Written By:
Last Updated: October 25, 2026 08:38:38 IST

Mobile Ads 1x1

Ludhiana Domestic Violence Case: पंजाब के लुधियाना से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है. यह घटना लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव की है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि आरोपी पति पहले अपनी पत्नी को थप्पड़ मारता है. 

लुधियाना में हैवान बना पति

इसके बाद वह उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर पटक देता है और लात-घूंसों से पीटने लगता है. महिला दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी को उस पर जरा भी दया नहीं आई. महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले. उन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला की जान बचाई और उसके परिवार को इस घटना की जानकारी दी.

कौन है पीड़िता और क्या है पूरा मामला?

पीड़िता का नाम ट्विंकल बताया जा रहा है. वह लुधियाना में अपना खुद का सैलून चलाती है. वहीं आरोपी पति का नाम रितीश शर्मा है, जो मेडिकल लाइन में काम करता है. बताया जा रहा है कि ट्विंकल का यह दूसरा विवाह था. पहले तलाक के केस के दौरान ही उसकी मुलाकात रितीश से हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार. इसके बाद दोनों ने पिछले साल नवंबर में शादी कर ली और जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रहने लगे. शादी के शुरूआती दिन तो अच्छे बीते, लेकिन तीन महीने बाद ही पति का असली चेहरा सामने आ गया. 

दहेज के लिए की मारपीट 

ट्विंकल का आरोप है कि रितीश ने उससे दहेज में थार गाड़ी मांगनी शुरू कर दी. जब ट्विंकल ने गाड़ी देने से मना किया तो घर में रोज झगड़ा होने लगा. एक बार तो गांव के एक बिचौलिए ने दोनों के बीच समझौता भी कराया, जिसके बाद कुछ दिन तक सब शांत रहा. लेकिन थार की मांग खत्म हुई तो पति ने महंगी बाइक की मांग शुरू कर दी. घटना वाले दिन भी इसी बाइक को लेकर दोनों में बहस हुई. ट्विंकल डरकर खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों के घर की तरफ भागी, लेकिन आरोपी पति वहां भी पहुंच गया और सरेआम सड़क पर उसे पीटने लगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Krishna Nagar School: कृष्णा नगर के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग; बैग से मिली ये चीज

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद पीड़िता ट्विंकल जगतपुरी पुलिस चौकी पहुंची. उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और साथ में मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सबूत के तौर पर सौंपा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि फुटेज की जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर बताती है कि आज भी दहेज के लिए महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. शादी जैसे पवित्र रिश्ते में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

MORE NEWS