Kanwar Yatra Video Viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक वीडियो इस साल की कांवड़ यात्रा के दौरान वायरल हो गया है. यह वीडियो दोस्ती और आपसी भाईचारे का संदेश देने की वजह से चर्चा में है. इस वीडियो में शाकिर नाम का एक मुस्लिम युवक और उसका हिंदू दोस्त मिंटू, हरिद्वार से गंगाजल लाकर एक साथ 251 लीटर की कांवड़ ले जाते हुए दिख रहे हैं.
kanwar yatra viral video
Kanwar Yatra Video Viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक वीडियो इस साल की कांवड़ यात्रा के दौरान वायरल हो गया है. यह वीडियो दोस्ती और आपसी भाईचारे का संदेश देने की वजह से चर्चा में है. इस वीडियो में शाकिर नाम का एक मुस्लिम युवक और उसका हिंदू दोस्त मिंटू, हरिद्वार से गंगाजल लाकर एक साथ 251 लीटर की कांवड़ ले जाते हुए दिख रहे हैं. दोनों का कहना है कि उनकी यह यात्रा न सिर्फ़ आस्था का काम है, बल्कि समाज में भाईचारा बढ़ाने की कोशिश भी है.
मेरठ ज़िले के फलावदा कस्बे के होली चौक के रहने वाले 21 साल के शाकिर इस साल अपने दोस्त मिंटू के साथ कांवड़ यात्रा कर रहे हैं. हरिद्वार से गंगाजल लेने के बाद, दोनों ने अपनी मंज़िल की ओर एक साथ यात्रा शुरू की. शाकिर ने कहा कि इस यात्रा का मकसद सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है. उनके अनुसार, इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है और दोस्ती धर्म या जाति से तय नहीं होती.
नफरत हार जाती है और मोहब्बत जीत जाती है. pic.twitter.com/tjccSKz5pY
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) July 28, 2026
ये भी पढ़ें: NEET Protest: छात्रों पर पैलेट गन चलाने वाले RAF जवान की पहचान, CRPF जांच में 7 राउंड फायरिंग का बड़ा खुलासा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब शाकिर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं. पिछले साल, उन्होंने हरिद्वार से 101 लीटर की कांवड़ उठाई थी और शिवरात्रि पर स्थानीय शिव मंदिरों में गंगाजल चढ़ाया था.इस साल, उन्होंने मिंटू के साथ 251 लीटर की कांवड़ लेकर यह यात्रा करने का फ़ैसला किया.
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…